Benefits of gum katira

Benefits of gum katira
Benefits of gum katira

हफ्ते में 3 दिन गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं | इस पोस्ट में जानेंगे | इसके साथ जानेंगे आखिर गोंद कतीरा क्या है | बहुत सारे लोग गोंद व गोंद कतीरा(gum katira) को एक ही समझ लेते हैं | इसके फायदे क्या है इसका इस्तेमाल हमें किस तरीके से करना है |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

गोंद कतीरा(gum katira) कैसा होता है :-

  • गोंद कतीरा(gum katira) एक सफेद और पीले रंग का होता है |
  • अगर हम इसको एक चम्मच आधा लीटर पानी में भिगोते है 4 से 5 घंटे के लिए |
  • तो वह आधा लीटर पानी जेल के रूप में बदल जाता है |

(और पढ़ें – पानी पिने के फायदे)

गोंद व् गोंद कतिरे में फर्क – Difference between gum and gum :-

जो गोंद होता है वह तासीर की गर्म होती है और वह सिर्फ सर्दियों में खाई जाती है उसका नेचुरल गर्म होता है और गोंद कतीरे(gum katira) का नेचुरल और उसके तासीर ठंडी होती है इसका इस्तेमाल आपने सिर्फ और सिर्फ गर्मियों में ही करना है

गोंद कतीरा के फायदे – Benefits of gum katira :-

गोंद कतिरे से शारीरिक कमजोरी दूर –

  • इसके अंदर प्रोटीन फोलिक एसिड बहुत ज्यादा होता है |
  • प्रोटीन होने के कारण जो भी लोग शारीरिक तौर पर कमजोरी महसूस करते हैं उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है |

गोंद कतिरे से जलन व् गर्मी दूर –

  • जिनके शरीर में एसिड बहुत ज्यादा बनता है जिनके शरीर में गर्मी बहुत ज्यादा है, जलन महसूस होती है, हाथों पैरों में उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है |

गोंद कतिरे से सिर दर्द व् पुरषो की अंदरूनी कमजोरी दूर –

  • आपके अंदर भी खून की कमी है या आपको पसीना बहुत ज्यादा आता है
  • अगर आपको भी माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या है
  • पुरुषों के अंदर अंदरूनी कमजोरी है
  • बहुत ज्यादा मोटापा है या फिर आप टॉन्सिल से बहुत परेशान हैं |

गोंद कतिरे से मुँह के छाले व् कब्ज की समस्या दूर –

  • अगर आपके मुंह में छाले हैं या कब्ज की समस्या है |
  • यूरिन करते समय जलन होती है या खूनी बवासीर की प्रॉब्लम है |
  • चेहरे पर बहुत ज्यादा झुरिया है तो इन सारी की सारी समस्या को गोंद कतीरा(gum katira) के द्वारा बहुत आसानी से दूर किया जा सकता है |

(और पढ़ें – कब्ज की समस्या का घरेलू इलाज)

गोंद कतिरे से कमजोरी व् थकान दूर –

  • गोंद कतीरा(gum katira) के अंदर प्रोटीन व फोलिक एसिड बहुत ज्यादा होता है |
  • जिन भी चीजों के अंदर प्रोटीन में फोलिक एसिड होगा वह हमारे शरीर में कमजोरी व थकान नहीं होने देगा |

गोंद कतिरे से लिकोरिया की समस्या दूर –

  • जिन भी महिलाओं को लिकोरिया की समस्या है यानी कि सफेद पानी की समस्या है उनको रोजाना कम से कम एक या दो बार दिन में गोंद कतीरा(gum katira) का सेवन जरूर करना है |

गोंद कतिरे से कब्ज की समस्या दूर –

  • इसके अंदर लेक्सेटिक प्रॉपर्टीज होती है जिनको भी कब्ज की समस्या है उनके लिए गोंद कतिरे का सेवन करना बहुत फायदेमंद है |

गोंद कतिरे से नकसीर की समस्या दूर –

  • जिन लोगों को गर्मियों में नकसीर आती है उनके लिए भी है बहुत फायदेमंद है |

गोंद कतिरे से स्वपनदोष की समस्या दूर –

  • जिन लोगों को स्वपनदोष की समस्या है उनके लिए भी गोंद कतीरा(gum katira) बहुत फायदेमंद है |

गोंद कतिरे से शरीर की गर्मी को दूर –

  • जिनके भी हाथ पैरों में जलन होती है और दर्द होने लगता है शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी महसूस होती है |
  • तो उनको रोजाना दिन में दो बार या फिर कम से कम एक बार जरूर गोंद कतीरा(gum katira) का सेवन करना चाहिए |

गोंद कतिरे से चक्कर आना व् थकान दूर –

  • जिन लोगों को चक्कर आते हैं या जिन लोगों को थकान महसूस होती है, कमजोरी महसूस होती है |
  • शरीर में बहुत ज्यादा एसिडिटी बनती है उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद है |

(और पढ़ें – शरीर की कमजोरी को कैसे दूर करें)

गोंद कतिरे से जोड़ो में दर्द की समस्या दूर –

  • इसमें बहुत अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है जिनके भी जोड़ों में दर्द रहता है उन्होंने इसका सेवन करना है |
  • लेकिन सिर्फ और सिर्फ दिन के समय करना है रात के समय इसका सेवन नहीं करना |
  • वैसे भी यह तासीर की ठंडी होती है तो दिन में आप इसका सेवन किसी भी समय कर सकते हैं |

किस तरह करें गोंद कतिरे का सेवन -How to consume gum cutlery :-

  • आपने सिर्फ और सिर्फ एक चम्मच गोंद कतीरा(gum katira) लेना है |
  • उसे आधा लीटर पानी में भिगोकर रात के समय रख देना है |
  • सुबह आप देखेंगे तो वह बहुत ज्यादा फुल जाएगा तो आपने उस में से सिर्फ दो चम्मच लेने हैं |
  • एक गिलास पानी में मिक्स करके इसके अंदर मिश्री, दूध मिक्स कर सकते हैं तो इस तरीके से आप इसका सेवन कर सकते हैं |
  • नहीं तो आप पानी मैं भी मिश्री मिक्स करके पी सकते हैं |
  • इसका इस्तेमाल करने से बहुत सारे समस्या दूर होती है |

ये थी जानकारी गोंद कतिरे के फायदों(Benefits of gum katira) के बारे में |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye