Best 3 Calcium Rich Foods For all ( Vegetarians – Non-Vegetarians and Vegans ) in Hindi

Calcium Rich Foods For all
Calcium Rich Foods For all

Calcium Rich Foods For all : उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में बहुत सारे मिनरल्स की कमी हो जाती है जिसके कारण हमारे शरीर में बहुत तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जैसे कि जोड़ों में दर्द होना, घुटनों में दर्द होना, कमर दर्द होना, बदन दर्द होना, हड्डियों का कमजोर होना,दांतों का सड़ना, बालों का झड़ना, चेहरे पर निशान, बहुत जल्दी बुढ़ापा आना, इसलिए आपने अपने शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए सारे पोषक तत्व संतुलन में चाहिए होते हैं | तो इन सब की समस्या आपको झेलनी पड़ रही है तो आप यह समझ लीजिए आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है |


शरीर के अलग-अलग भागों में अलग-अलग कैल्शियम चाहिए होता है जैसे कि हमारे दांत और हड्डियां 99% कैल्शियम से बनी होती है| कैल्शियम की कमी होने के कारण हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियों का आगमन हो जाता है | आजकल बुढ़ापे में ही नहीं युवावस्था के दौरान भी कैल्शियम की कमी देखी जा रही है क्योंकि जैसा हम आजकल का खाना खा रहे हैं उसमें न्यूट्रिशन बहुत कम है, कैल्शियम की कमी इसी कारण हमारे शरीर में आ रही है | खास तौर पर इसके कारण कमर दर्द, घुटनों में दर्द, हाथ पैरों के जोड़ों में दर्द, आदि इतना ज्यादा बढ़ गया है, धीरे-धीरे चलते फिरने में भी दिक्कत आने लगी है, अगर आपको भी यही समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आज जो इस पोस्ट में तरीका बताया जा रहा है यह बहुत ही कारगर है | आपको इसे बनाने में कोई समस्या नहीं आएगी आप इसे बड़े आसानी से घर में भी बना सकते हैं| गर्मियों के दिनों में आप इसे बहुत आसान तरीके से ले सकते हैं इसके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है | तो आइए अब जानते हैं इसे किस तरीके से बनाना है कौन सी चीजों का इस्तेमाल करना है |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

Calcium Rich Foods For all : बादाम :-

  • बदाम के फायदे सब लोग जानते हैं लेकिन हम इस चीज में तीन चीजों को मिक्स कर रहे हैं जिसे हम गर्मियों में बड़े आसानी से ले सकते हैं |
  • बदाम में बहुत अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है मैग्नीशियम होता है आयरन और विटामिन ई होता है |
  • हमें मालूम है कि विटामिन फ्री रेडिकल से बचाता है यानी कि हमारे चेहरे को हमेशा चमकदार रखता है |
  • कैल्शियम हमारे हड्डियों को मजबूती देता है |
  • मैग्नीशियम हमारी मांसपेशियों को स्ट्रैंथ देता है, और आयरन हमारे अंदर खून की कमी को नहीं होने देता तो एक बादाम खाने से हमें इतने फायदे हो सकते हैं |
  • जो भी लोग अपनी मांसपेशियों को सख्त रखना चाहते हैं, जिनकी भी बॉडी में एनर्जी लेवल कम है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, यानी कि इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना चाहते हैं और साथ ही साथ अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, उन सब लोगों को बदाम का सेवन करना चाहिए |
  • जिनकी आंखों की रोशनी कमजोर है दिमाग को तेज करना चाहते हैं उन्होंने रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए |

Calcium Rich Foods For all : खसखस :-

बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होगा, क्या हम गर्मियों के दिनों में खसखस का सेवन कर सकते हैं, तो हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे किस तरीके से खसखस की तासीर गर्म है और किस तरीके से खसखस की तासीर ठंडी है है |

  • खसखस आपको किसी भी पंसारी की दुकान से बड़े आसानी से मिल जाएगी |
  • गर्मियों में इसका सेवन ठंडाई के लिए किया जाता है |
  • खसखस में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है जिनको भी अर्थराइटिस की समस्या है उनको खसखस का इस्तेमाल रोजाना करना चाहिए क्योंकि यह बहुत फायदेमंद है |
  • खसखस लेने से हड्डियां मजबूत होती है इसे लेने से शरीर में एनर्जी आती है एनर्जी की कमी है वह भी दूर हो जाती है |
  • खसखस जोड़ों व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है |
  • खसखस हमारे बोन कैपेसिटी को बढ़ाती है इसे लेने से हड्डियां टूटने की संभावना काफी कम हो जाती है |
  • खसखस में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, हड्डियों के साथ-साथ यह हमारे पेट की समस्या भी दूर करती है |
  • हमारे चेहरे को हेल्थी बनाकर रखती है |
  • हमारे बालों को मजबूत बनाती है |
  • खसखस के तासीर की बात करें तो अगर आप इसे दूध में गर्म करके खाते हैं तो इसकी तासीर गरम है |
  • सर्दियों के दिनों में खसखस के फायदे लेने के लिए आप इसे दूध में उबालकर खाइए |
  • अगर आप इसको गर्मियों में खाना चाहते हैं तो आप 2 से 3 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिए |
  • उसके बाद आप इसका एक घोल तैयार कर लीजिए और ठंडे दूध में मिक्स करके आप इसे पी लीजिए तब इसकी तासीर ठंडी होगी |

Calcium Rich Foods For all : सफेद तिल :-

  • सफेद तिल हमारे शरीर में कैल्शियम की सारी कमी को पूरा करता है |
  • यह इतने ज्यादा फायदेमंद होते हैं की तिल के एक चम्मच तेल के अंदर 100 mg तक कैल्शियम होता है इसके बारे में कहा जाता है कि तिल कैल्शियम का खजाना है |
  • तिल ना केवल हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि हमारे मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है |
  • हड्डियों के पूर्ण विकास के लिए कैल्शियम और मिनरल्स की जरूरत होती है तो यह दोनों ही चीजें सफेद तिल के अंदर अच्छी मात्रा में पाई जाती है |
  • जिनको भी जोड़ों के दर्द की समस्या है उनको सफेद तिल का रोजाना सेवन करना चाहिए |
  • सफेद तिल हमारे हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद है |
  • सफेद तिल की तासीर गर्म है अगर आप इसे पानी में भिगोते है तो इसकी तासीर ठंडी हो गई अगर आप इसे ड्राई फ्रूट के रूप में खाते हैं तो इसकी तासीर गर्म होगी |
  • यानी कि गर्मियों के दिनों में इसे पानी में भिगोकर यूज कीजिए। और सर्दियों के दिनों में ऐसे ही खा लीजिए |

Calcium Rich Foods For all : घोल कैसे तैयार करें :-

  • 5 से 6 बदाम ले लीजिए, आधा चम्मच खसखस |
  • शाम के समय 5 या 6 बजे इन दोनों को भिगोकर रख दीजिए |
  • रात को 9 बजे बदाम को छील लेना है खसखस को पीस लेना है |
  • एक गिलास दूध में इन दोनों को मिक्स करके उबाल लीजिए और पी लीजिए
  • कुछ लोग ऐसे हैं जिन लोगों को दिन भर सुस्ती बनी रहती है उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
  • सुस्ती बनने का कारण अच्छे से नींद नहीं आना है, खसखस खाने से अच्छी नींद आती है तो यह समस्या दूर हो जाएगी |
  • रात को सोते समय एक चम्मच सफेद तिल पानी में भिगो दीजिये
  • सुबह भीगे हुए तेल को छानकर उनको हल्की सी मिश्री के साथ चबाकर खा लीजिएगा
  • नाश्ते से पहले खा सकते हैं ऐसा करने से आपको पूरी तरह से कैल्शियम मिनरल्स मिल जाएगा आयरन विटामिन ई प्रोटीन मिल जाएंगे |
  • एक बात का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं इसका सेवन ना करें |
  • जो महिलाएं अपने बच्चे को दूध पिला रही हैं वह इसका सेवन कर सकते हैं |

Calcium Rich Foods For all : क्या करें :-

  • रोज सुबह उठने के बाद 15 मिनट धूप जरूर लीजिए सुबह वाली धूप विटामिन डी देती है जो दोपहर की धूप है वह अल्ट्रावॉयलेट होती है |
  • धूम्रपान ना करें |
  • चाय और कॉफी का कम से कम सेवन करें |
  • कैल्शियम वाले अन्य आहार भी आप खा सकते हैं जैसे- गुड, पनीर, बिनस, ब्रोकली, पालक, सोयाबीन, लहसुन, प्याज, ऑरेंज जूस आदि चीजों का सेवन करें |
  • अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो आप अंडा खाइए |

ये थी जानकारी कैल्शियम के बारे में |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा

Our Other Posts
Disadvantages of drinking too much water
Treatment For Sinus
How to Increase Hemoglobin Treat Anemia Iron Deficiency
Improve Your Immunity Power
Sciatica Pain, Joint pain, Heel pain treatment


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye