Joint and knee pain relief

Joint and knee pain relief
Joint and knee pain relief

आज हम आपको बताने जा रहे हैं जोड़ो में दर्द का इलाज(Joint and knee pain relief) के बारे में | अगर आपके भी कमर में दर्द रहता है | घुटनों में दर्द रहता है | हाथों पैरों में दर्द हो रहा है | यह अकेला कमर का दर्द है या घुटनों का दर्द नहीं है | यह जोड़ों का दर्द है हर एक जोड़ में दर्द होना उसे अर्थराइटिस कहते हैं |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

जोड़ों में दर्द होने के कारण :-

हमारे शरीर के जोड़ों में दर्द होने के तीन मुख्य कारण है |

1. आहार –

  • बहुत ज्यादा गलत आहार का सेवन करना या बहुत ज्यादा ऑइली फूड का सेवन करना |
  • ऐसा खाना खाते हैं जिनसे उनके जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है |

2. वात –

  • जिन लोगों के शरीर में वायु ज्यादा बनती है उन लोगों को जोड़ों में दर्द होता है | 
  • हमारे शरीर के हर एक जोड़ में सायनोवियल फ्लुड भरा होता है |
  • यह वायु हमारे शरीर में बढ़ने के कारण हमारे जोड़ों के सायनोवियल फ्लुएड को सुखा कर खत्म कर देती है |

3. एसिड –

  • जिन लोगों के शरीर में बहुत ज्यादा एसिड बनता है उसके कारण भी जोड़ों में दर्द होने लगता है |
  • जिन लोगों के शरीर में एसिड बनता है उनका यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है |
  • जब हम यूरिक एसिड का इलाज नहीं करते सिर्फ पेन किलर खाते रहते हैं उस दर्द को दूर करने के लिए |
  • तब हमारे शरीर में यूरिक एसिड इतना बढ़ जाता है कि हमारे शरीर के हर एक जोड़ में जाकर एक क्रिस्टल की तरह जाकर जमा हो जाता है |
  • जिसके कारण जोड़ों में दर्द रहने लगता है और अर्थराइटिस की समस्या हो जाती है |

जोड़ों के दर्द को दूर करने का इलाज – Joint and knee pain relief

जोड़ों में दर्द होने के तीन कारण है ठीक उसी प्रकार दर्द को दूर करने के लिए तीन इलाज हैं |

1. मेथी दाना – Fenugreek seeds

Joint and knee pain relief - Fenugreek seeds - image - 1
Joint and knee pain relief – Fenugreek seeds – image – 1
  • हमारे शरीर में जितनी भी बात यानि वायु बन रही है उसको दूर करने के लिए मेथी दाने का सेवन करना चाहिए |

2.  गिलोय का जूस – Giloy’s juice

Joint and knee pain relief - Giloy's juice - image - 2
Joint and knee pain relief – Giloy’s juice – image – 2
  • हमारे शरीर में जितना भी एसिड बनता है उसको दूर करने का काम गिलोय का जूस करता है |

3.  लहसुन – Garlic

Joint and knee pain relief - Garlic - image - 3
Joint and knee pain relief – Garlic – image – 3
  • शरीर से बात को दूर करने के लिए लहसुन भी बहुत फायदेमंद है |
  • आप लहसुन का सेवन रोजाना करें |
  • जब हमारे शरीर के अंदर जोड़ों का दर्द हो जाता है तब हमारी हड्डियां भी खोखली पड़ जाती है | 
  • जब हम थोड़ा सा टकराते हैं तो हमारी हड्डियां टूट जाती है |
  • यह दर्द 3 से 4 दिन तक रोजाना होता रहता है |

आहार के बारे में –

हमें अपने आहार में कुछ बदलाव करने होंगे | हमें कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना होगा जो हमारे शरीर से बात को दूर करेगी | हमारे शरीर से एसिड को दूर करेंगे और हमें कैल्शियम वाले फूड का सेवन करना होगा |

कैल्शियम की कमी को पूरा :-

तिल –

  • आपने रोजाना तिल का सेवन करना है |
  • तिल के अंदर बहुत अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है |

चिया सीड –

  • चिया सीड के अंदर बहुत अच्छी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है | चिया सीड के अंदर बहुत अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है |
  • आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए तिल व् चिया सीड का सेवन कीजिए |
  • रागी का सेवन कीजिए अंदर बहुत अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है |

गिलोय के जूस का सेवन कैसे करें –

  • गिलोय के जूस के चार चम्मच आधा गिलास पानी में मिक्स करके सुबह खाली पेट इसको पी लीजिए |
  • अगर आपके घर के पास कोई गिलोय की बेल है तो आपने 4 से 5 इंच का टुकड़ा लेकर उसे किसी चीज से  कूट लेना है |
  • रात को सोते समय एक गिलास पानी में डुबोकर रख देना है सुबह अपने हाथ से उस टुकड़े को रगड़े और पानी को छानकर पी लीजिए |
  • आपने इस जूस का सेवन 15 दिन तक रोजाना करना है |
  • गिलोय के जूस को पीने से वात, कफ, पित्त आदि समस्या दूर हो जाती है |
  • जिन लोगों के शरीर में डायबिटीज की समस्या है |
  • खून की कमी है |
  • इम्यूनिटी पावर बहुत ज्यादा कमजोर है |
  • उन लोगों को भी गिलोय के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए | 

मेथी दाने का कैसे करें सेवन :-

  • आपको बता दें आपने मेथी दाना या लहसुन का दोनों में से एक का ही सेवन करना है |
  • दोनों चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना |
  • मेथी दाना हमारे शरीर में डायबिटीज को नियंत्रण रखता है |
  • इसके अंदर बहुत अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है |
  • शरीर से बात को दूर करता है |
  • हमारे शरीर में जितनी ज्यादा वायु बनती है उसको भी दूर करता है |
  • पेट से संबंधित जितने भी समस्या है उसको दूर कर देता है |
  • मेथी दाने के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर होता है |
  • जिनको कब्ज रहती है उनके लिए भी मेथी दाना बहुत फायदेमंद है |
  • आप एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दीजिए |
  • सुबह आप सिर्फ इसका पानी पी लीजिए |
  • गर्मियां चल रही है तो सिर्फ आप इसका पानी ही पी सकते हैं |
  • सर्दियों के दिनों में आप इसकी मेथी भी खा सकते हैं |

लहसुन –

  • अगर आप मेथी दाने का सेवन नहीं करना चाहते तो लहसुन का सेवन कर सकते हैं |
  • लहसुन के अंदर बहुत अच्छी मात्रा में एलिसिन तत्व होता है |
  • एलिसिन हमारे शरीर में बनने वाली वायु को बाहर करता है |
  • एलिसिन एक ऐसा एंटी ऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर में खून के थक्के नहीं जमने देता |

ये थी जानकारी जोड़ो में दर्द का इलाज(Joint and knee pain relief) के बारे में |


अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye