ऐसे बनो लोग हैरान रह जाएंगे। इसे समझना बहुत ज़रूरी है | Motivational Hindi speech Inspirational quotes

ऐसे बनो लोग हैरान रह जाएंगे। इसे समझना बहुत ज़रूरी है
ऐसे बनो लोग हैरान रह जाएंगे। इसे समझना बहुत ज़रूरी है

बातें कम और काम ज्यादा करो क्योंकि लोगों को सुनाई कम और दिखाई ज्यादा देता है |

सबसे बेहतर बनने के लिए आप को खराब से खराब हलातों से भी लड़ना पड़ेगा |

असफलता को रास्ते का एक मोड समझना चाहिए ना की यात्रा की समाप्ति |

सुबह की नींद इंसान के इरादों को कमजोर बनाती है | मंजिल पर जाने वाले लोग देर तक नहीं सोते |

आप अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आप से बेहतर आपको कोई नहीं जानता |

अगर आपको लगने लगे कि लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा तो अपने लक्ष्य को नहीं बल्कि अपने प्रयासों को बदलें |

भीड़ से हटकर जीने वाले महान लोग साधारण बुद्धि वालों को बेवकूफ लगते हैं |

नियत और सोच अच्छी होना चाहिए क्योंकि बातें तो हर इंसान अच्छी करता है |

आदतें बुरी नहीं शौक ऊंचे हैं वरना किसी ख्वाब की इतनी औकात नहीं कि हम देखें और वो पूरा ना हो |

दूसरों को सुनाने के लिए अपनी आवाज को ऊंचा मत करिए |

बल्कि अपने व्यक्तित्व को इतना ऊंचा बनाइए कि लोग आपको सुनने के लिए मिन्नत करें |

अभी वाकिफ ही कहा हैं लोग हमारी उड़ान से, वो और थे जो तूफानों में बह गए |

संसार में एकमात्र मनुष्य ही ऐसा प्राणी है जिसका जहर उसकी दांतो में नहीं बल्कि उसकी बातों में होता है |

माना कि दुनिया बुरी है सब जगह धोखा है लेकिन हम तो अच्छे बने हमें किसने रोका है |

वक्त अच्छा जरूर आता है लेकिन वक्त पर ही आता है |

वो जो तुम्हें सच में चाहेगा, वो तुमसे कुछ नहीं चाहेगा |

आप जितना कम बोलोगे, लोग इतना ज्यादा ही आपको सुनना चाहेंगे आपके अपनों ने आप को धक्का मारा, डुबाने के लिए, लेकिन फायदा ये हुआ कि आप तैरना सीख गए |

जो चीज आप को चैलेंज कर सकती है |

वही चीज आपको चेंज कर सकती है |

आपकी आंखे अक्सर वही लोग खोलते हैं जिन पर आप आंख बंद कर के विश्वास करते हैं |

हर रोता हुआ लम्हा भी मुस्कुराएगा, सब्र रख ए दोस्त वक्त तेरा भी आएगा |

उनके साथ रहो जिनकी तबीयत खराब हो |

लेकिन उनके साथ कभी मत रहो जिनकी नियत खराब हो |

कैसे नादान है हम, दुख आता है तो अटक जाते हैं, लेकिन सुख आता है तो भटक जाते हैं |

इंसान दूसरों की गलती पर अच्छा वकील बन जाता है और खुद की गलती पर अच्छा जज बन जाता है |

अजीब शब्द है sorry इंसान कहे तो झगड़ा खत्म और डॉक्टर कहे तो इंसान खत्म |

पिता नीम के पेड़ के समान होता है जिसके पत्ते भले ही कड़वे हो, लेकिन वह छाया ठंडी ही देता है |

जेब खाली हो फिर भी मैंने मना करते नहीं देखा, मैंने पिता से ज्यादा अमीर इंसान नहीं देखा |

दुनिया में एक मात्र पिता ही ऐसा इंसान हैं, जो चाहता है कि उसके बच्चे उससे भी ज्यादा कामयाब हो |

पेड़ तो अपना फल खा नहीं सकता इसलिए हमें बांट देता है |

लेकिन कोई अपना पेट खाली करके हमारा पेट भर रहा है वो है हमारे पापा |

छोटे बच्चे के निकले आंसू और प्यार में निकले आंसू दोनों एक समान है |

दोनों को पता है कि दर्द कहां है लेकिन दोनों किसी को बता नहीं सकते |

ये सच है कि पानी में तैरने वाले लोग ही डूबते हैं, किनारे पर खड़े रहने वाले नहीं |

लेकिन ये भी सच है कि वो कभी तैरना सीख नहीं पाते |

ये इंसान कितना शातिर होता है उसे अपने अधिकार याद रहते हैं लेकिन वो अपने कर्तव्य भूल जाता है |

शरीर का घाव दवाई से अच्छा हो सकता है लेकिन वाणी का घाव किसी भी दवाई से ठीक नहीं हो सकता |

घमंड के अंदर सबसे बुरी बात यह होती है कि वो आपको कभी महसूस नहीं होने देता कि आप गलत हो |

कदर तो उसे कहते हैं जो किसी की मौजूदगी में होती है |

किसी के जाने के बाद जो होता है उसे पछतावा कहते हैं |

जिंदगी में किसी को उतनी ही तकलीफ देना जितनी बाद में खुद बर्दाश्त कर सको |

कामयाब लोगों के चेहरे पर हमेशा दो चीजें होती हैं |

एक खामोशी और दूसरा हंसी |

किसी के सामने गिड़गिड़ाने से ना तो इज्जत मिलती है और ना मोहब्बत |

अपने स्वाभिमान को बनाए रखो यदि किस्मत में होगा तो वो खुद चल कर आएगा |

यदि किसी के साथ गलत करो तो अपनी बारी का भी इंतजार करना |

क्योंकि वक्त उसका भी आएगा | जिंदगी उसी की होती है जो हर मोड़ पर चलना जानता है |

कुछ पाकर तो हर कोई मुस्कुराता है, जिंदगी उसी की है जो सब कुछ खोकर भी मुस्कुराना जानता है |

कोई हमारा विश्वास तोड़े तो उसका धन्यवाद करना चाहिए |

क्योंकि वही हमें सिखाते हैं कि विश्वास बहुत सोच समझ कर करना चाहिए |

जिंदगी में अपनापन तो हर कोई दिखाता है लेकिन अपना कौन है ये सिर्फ वक्त हमें बताता है |

जिंदगी में कुछ बातें तब तक हमें समझ में नहीं आती जब तक कि वो बातें हम पर ना गुजरे |

झुक जाते हैं जो लोग आपके लिए, किसी भी हद तक वो सिर्फ आपकी इज्जत नहीं करते आपसे प्रेम भी करते हैं |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye