10 powerful business lessons from Chanakya Niti with interesting stories and facts


चाणक्य के पिता का नाम ऋषि चाणक था | चाणक के घर में जन्म लेने के कारण चाणक्य नाम पड़ा | मगर चाणक्य की कुटिल चालें उनके दुश्मन ना तो समझ पाते थे ना ही दुश्मन उन चालो को भांप पाते थे | कुटिल चालों के कारण चाणक्य को कौटिल्य कहा जाने लगा | चाणक्य पॉलिटिक्स इकोनॉमिक्स के विशेषज्ञ होने के कारण राजा चंद्रगुप्त के एडवाइजर थे | आज  भी आधुनिक व्यवसाय प्रबंधन के बहुत से सिद्धांत चाणक्य नीति से मेल खाते है | इस पोस्ट में आपको मॉडर्न कंपनी के एग्जांपल  देकर बताऊंगा कि कैसे जाने अनजाने यह कंपनिया इस चाणक्य नीति को यूज करके सफलता के शिखर तक पहुंची | मैं आपको कुछ कहानी भी बताऊंगा जो चाणक्य नीति को  समझने में हेल्पफुल होगी | 

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें |

1. गंदी भाषा का प्रयोग ना करें –

प्राचीन काल में एक शहर में 2 व्यापारी  थे | दोनों शहद बेचते थे एक व्यापारी का शहद बहुत मीठा था पर उसकी सेल बहुत ही कम थी | दूसरे व्यापारी का शहद इतना मीठा नहीं था ना ही उसके शहद की क्वालिटी इतनी अच्छी थी | लेकिन फिर भी दूसरे व्यापारी की सेल बहुत ही ज्यादा थी | कारण था जिस व्यापारी का शहद मीठा नहीं था उसकी जुबान बहुत मीठी थी | जिस व्यापारी का शहद अच्छा और मीठा था उसकी जुबान कड़वी थी |  दोस्तों आचार्य चाणक्य बताते हैं जो व्यक्ति गंदी भाषा का प्रयोग करता है वह जल्दी ही बर्बाद जाता है | यकीन मानिए आज भी बिजनेस व्यापारी की जुबान पर ही टिका होता है |

2. गुडविल ज्यादा इंपोर्टेंट है –

अगली चाणक्य नीति को छोटे बिजनेसमैन को यूज करना बहुत ही जरूरी है | आज की डेट में मैक्सिमम बिजनेस फेल होने का कारण है लोगों से या बैंक से लिया हुआ कर्जा | आचार्य चाणक्य कहते हैं व्यक्ति को मुसीबत के टाइम के लिए धन इकट्ठा करना चाहिए | लेकिन धन से भी ज्यादा इंपोर्टेंट है वाइफ यानी पत्नी | क्योंकि वाइफ इज्जत है उसी तरह बिजनेसमैन की इज्जत है | उसका नाम उसकी गुड विल | उसी तरह एक व्यापारी को धन को इकट्ठा करने से भी ज्यादा इंपोर्टेंट है बिजनेस की गुड विल-नाम को बचाना | अगर एक बिजनेसमैन के सामने 2 ऑप्शन आती है कि वह अपने बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन के नाम को बचाएं या पैसे कमाए | तो बिना सोचे समझे उसको नाम को बचाना चाहिए |

इसका सबसे अच्छा एग्जांपल देखने को मिला जब सैमसंग का एक मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी 7 में बैटरी के कारण ब्लास्ट होने लग गए तो सैमसंग ने पैसे की परवाह नहीं की | बल्कि अपने ब्रांड की इमेज और नाम को बचाने के लिए वह सारे के सारे मॉडल मार्केट से वापस ले लिए और कस्टमर को पूरे पैसे वापस दे दिए | दोस्तों आचार्य चाणक्य यह भी बताते हैं की एक इंसान की जान उसकी इज्जत से भी ज्यादा  इंपोर्टेंट है |

3. एक व्यक्ति को बहुत ज्यादा सीधा भी नहीं होना चाहिए –

दोस्तों ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है | यह आपने कई बार सुना होगा लेकिन अगर हमें आज के रियल वर्ल्ड में रहना है तो हम आज की दुनिया में बहुत ज्यादा ऑनेस्ट होकर नहीं रह सकते | हमें थोड़ी सी चालाकी तो सीखनी ही होगी | मान लीजिए एक स्टेट जैसे गुजरात जहां पर शराब पीना बैन है और इललीगल है | अगर एक व्यक्ति गुजरात में अपने शराबी दोस्तों के साथ बैठकर शराब की जगह कोल्ड ड्रिंक पी रहा है और उसके सारे दोस्त वहां शराब पी रहे हैं | पुलिस की रेट पड़ने पर क्या होगा | जाहिर तौर पर वह ऑनेस्ट व्यक्ति जो कोल्ड ड्रिंक पी रहा है  वह भी गिरफ्तार हो  जाएगा |

दोस्तों इसीलिए चाणक्य नीति हमें सिखाती है हमें बहुत ज्यादा ऑनेस्ट भी नहीं होना चाहिए क्योंकि सीधे को सबसे पहले कटते हैं | बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिए | क्योंकि जंगल में पहले सीधे पेड़ काटे जाते हैं | इसी तरह एक बिजनेसमैन को ऑनेस्टली हर किसी से अपनी बात नहीं कहनी चाहिए | दोस्तों यहां पर इंपॉर्टेंट वर्ड है too यानी की बहुत ज्यादा | यहां चाणक्य बेईमान होने को नहीं कह रहे | चाणक्य केवल आचार विचार और कॉमन सेंस दोनों यूज करने के लिए कह रहे हैं |

दोस्तों कोका कोला एक ऐसी कंपनी है जिसने केवल पानी के टेस्ट को चेंज करके कुछ इनग्रेडिएंट्स मिला कर  उसको बहुत ज्यादा प्रॉफिट में बेचा है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कोक की सफलता का राज है कोक का सीक्रेट फार्मूला  जो सिर्फ और सिर्फ इस दुनिया में दो ही लोगों को पता है यही कारण है बहुत सी कंपनियों ने कोक जैसी कोल्ड ड्रिंक बनाने की कोशिश की पर कोक के सटीक स्वाद को कॉपी भी नहीं कर पाई | दोस्तों आप अपने शहर में किसी भी फेमस हलवाई के बारे में सोचिए  उसके पास एक ऐसी चीज जरूर होगी जो आसानी से कॉपी नही हो सकती | जिसका टेस्ट सिर्फ उसकी ही उस मिठाई में आता होगा |

4. अपने राज किसी से शेयर मत करो यह तुमको बर्बाद कर देगा –

दोस्तों आचार्य चाणक्य भी यही कहते हैं अपने सीक्रेट को किसी के साथ शेयर मत करो |  यह आप को तबाह कर सकता है | याद रहे | लंका को ढाने में विभीषण का  हाथ था | क्योंकि विभीषण रावण के राज जानता था |दोस्तों बिजनेस में सक्सेसफुल होना चाहते हो तो दुखी लोगों से दूर रहो | एक सड़ा सेब टोकरी में रखे सारे सेब को खराब कर देता है | उसी तरह एक ऑर्गेनाइजेशन में एक दुखी इंसान सारी ऑर्गेनाइजेशन का माहौल खराब कर देता है और वह बाकी लोगों को भी D मोटिवेट करता है | दोस्तों ध्यान देने वाली बात यह है चाणक्य ने यह नहीं कहा कि दुखी लोगों की मदद भी मत करो केवल यह कहा है कि ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें |

5. दुखी लोगों से दूर रहो –

चाणक्य कहते हैं एक ज्ञानी पुरुष भी दुखी हो जाता है | जब वह किसी मूर्ख व्यक्ति का उपदेश सुनता है या वह दुष्ट पत्नी का पालन-पोषण करता है या दुखी व्यक्ति से गहरे संबंध बनाता है | दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा ज्यादातर ऑफिस की Receptionist बहुत ही सुंदर लेडी होती है | न्यूज़ पेपर में भी लोग अक्सर विज्ञापन देते हैं  खूबसूरत Receptionist की आवश्यकता, एयरप्लेन में भी सुंदर स्त्रियों को एयर होस्टेस रखा जाता है ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कस्टमर को अट्रैक्ट कर सकें किसी भी काम से | इसी तरह ज्यादातर कंपनियां  जवान लोगों को ही काम पर रखना पसंद करती है | केवल हायर पोस्ट के लिए ही ओल्ड और एक्सपीरियंस लोगों को रखा जाता है और दोस्तों इन दोनों के पीछे ही चाणक्य का सूत्र ही काम करता है |

6. औरत और युथ दोनों बहुत ताकतवर शक्तियां हैं –

आचार्य चाणक्य कहते हैं दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति युथ और सुंदर स्त्री होती है | दोस्तों बिजनेसमैन को बिजनेस मैं अपने से बड़े और अपने से छोटे हर तरह के लोगों से deal करना पड़ता है | यहां बड़े से मतलब है जो आपसे फाइनेंसलि ज्यादा स्ट्रांग है | एक Factory Owner को कच्चा माल हो सकता है उस व्यक्ति से लेना पड़े जो उससे बहुत ताकतवर हो | ऐसे में फैक्ट्री के मालिक को अपनी कमजोरी रॉ मैटेरियल सप्लायर के सामने रखने की जरूरत नहीं है |

7. अगर एक सांप जहरीला नहीं है तो उसे ऐसे ही एक्ट करना चाहिए कि वह जहरीला है –

आचार्य चाणक्य कहते हैं यदि एक सांप जहरीला ना भी हो तो उसको ऐसे ही दिखाना चाहिए कि वह जहरीला है | दोस्तों एक बिजनेसमैन को कई प्रकार के लोगों के साथ deal करना पड़ता है  और कई प्रकार के लोगों को खुश रखना पड़ता है |

8. एक घमंडी को रिस्पेक्ट देकर जीता जा सकता है –

आचार्य चाणक्य कहते हैं अलग-अलग प्रकार के लोगों को deal करने का अलग-अलग तरीका है और किसी व्यक्ति से कैसे व्यवहार करना है | बिजनेसमैन को पता होना चाहिए | 

9. एक मूर्ख को मूर्खता करने दो वह खुश रहेगा | केवल समझदार इंसान को सच बोलकर जीत सकते हो –

आचार्य चाणक्य बताते हैं एक घमंडी को रिस्पेक्ट देकर आप जीत सकते हैं | एक मूर्ख व्यक्ति को मूर्खता करने दो वह खुश रहेगा और समझदार इंसान को ही सच बोल कर जीता जा सकता है | 

10. हर दोस्ती के पीछे एक स्वार्थ छिपा होता है –

दोस्तों अचार्य चाणक्य कहते हैं कोई भी फ्रेंडशिप के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ छिपा होता है | अगर कोई व्यक्ति बर्थडे पर किसी को कोई महंगा तोहफा देता है | तो हो सकता है इसके पीछे उसका बहुत बड़ा स्वार्थ हो और यह बात एक बिजनेसमैन को अच्छे से समझ लेनी चाहिए ताकि कोई भी फ्रेंडशिप की आड़ में उसका फायदा ना उठा सके | दोस्तों आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति आर्थिक व्यवहार करने में, ज्ञान को ग्रहण करने में, खाने में, काम धंधा करने में, शर्मआता नहीं है वह सुखी जीवन जीता  है | 

दोस्तों यह थे इंपॉर्टेंट प्रिंसिपल जो चाणक्य नीति पर बेस्ड थे तो चलिए एक बार फिर देखते हैं इस post से हमने क्या सीखा |

1. गंदी भाषा का प्रयोग ना करें |

2. गुडविल ज्यादा इंपोर्टेंट है |

3. एक व्यक्ति को बहुत ज्यादा सीधा भी नहीं होना चाहिए |

4. अपने राज किसी से शेयर मत करो यह तुमको बर्बाद कर देगा |

5. दुखी लोगों से दूर रहो |

6. औरत और युथ दोनों बहुत ताकतवर शक्तियां हैं |

7. अगर एक सांप जहरीला नहीं है तो उसे ऐसे ही एक्ट करना चाहिए कि वह जहरीला है |

8. एक घमंडी को रिस्पेक्ट देकर जीता जा सकता है |

9. एक मूर्ख को मूर्खता करने दो वह खुश रहेगा | केवल समझदार इंसान को सच बोलकर जीत सकते हो |

10. हर दोस्ती के पीछे एक स्वार्थ छिपा होता है | जो व्यक्ति आर्थिक व्यवहार करने में ज्ञान हासिल करने में खाने मैं और काम धंधे मैं शर्माता नहीं है वह सुखी जीवन जीता है |

दोस्तों यह थे चाणक्य नीति और चाणक्य सूत्र के 10  इंपॉर्टेंट प्रिंसिपल जो एक बिजनेसमैन को जानने बहुत जरूरी  थे |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा | अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें |


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye