Numbness in Hands and feet Home remedy

Numbness in Hands and feet Home remedy
Numbness in Hands and feet Home remedy

दोस्तों आज मैं आपको बताने जा रही हूं हाथ पैरों के सोने (Numbness) के बारे में | आपने भी कभी न कभी हाथों पैरों का सोना महसूस किया होगा और इसे लाजमी इग्नोर भी किया होगा | लेकिन आखिर यह समस्या होती क्यों हैं | इसके लिए आपको सावधान होने की जरूरत है | क्योंकि यह समस्या शुरू में हमारे हाथों पैरों को सुन करती है और जब हम हाथ पैरों को हिलाते हैं तो वह बिल्कुल ठीक हो जाते हैं | लेकिन अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाए तो हमारा अंग है जो सुन होता है वह बहुत कमजोर पड़ने लगता है | उसकी हलचल भी कम हो जाती है |

Numbness

हाथों पैरों के सोने की समस्या को Numbness कहा जाता है | उसी हाथ पैर पर आपको चिट्टियां काटने जैसा एहसास हो तो इसे डिंगलिंग कहा जाता है | दोस्तों यह समस्या नर्व डिसऑर्डर से जुड़ी होती है और हमारे शरीर की सारी नसें हमारे दिमाग से जुड़ी होती है यह हम सब लोग जानते हैं |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें |

हाथों पैरों के सुन होने का कारण – Cause of numbness

नंबनेस की समस्या के 3 बड़े कारण हैं जो निम्न प्रकार है –

1. किसी भी इंसान को अगर लंबे समय से डायबिटीज, थायराइड, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उन लोगों में नर्व डिसऑर्डर बहुत जल्दी हो जाता है और हाथ पैर सोने लगते हैं |

2. शरीर के अंदर न्यूट्रिशन की कमी, विटामिन B 12, दोस्तों अगर इनकी शरीर में कमी हो जाए तो नर्व डिसऑर्डर हो जाता है और हाथ पैर सोने लगते हैं | इसके अलावा विटामिन C, फैट सोलेबल जो विटामिन है, विटामिन D इनकी कमी होने पर | इसके अलावा कैल्शियम और पोटेशियम की कमी होने पर हाथ पैर सोने लगते हैं |

3. अगर हमारे शरीर के अंदर ब्लड और वायु की सप्लाई उस पार्ट तक यानी कि हाथ या पैर तक नहीं हो पा रही उसके कारण भी हाथ पैर सोने लगते हैं |

दोस्तों हमारे नर्व के ऊपर एक प्रोडक्शन चढ़ा होता है जिसे माइलिन कहा जाता है | जो नर्व को सुरक्षित रखती हैं और सीधा भी रखती है | लेकिन अगर शरीर के अंदर विटामिन B12 की कमी हो जाए तो यह कवरिंग जो है कमजोर पड़ जाती है |यह नसों को भी कमजोर कर देती है | जिसके कारण नसे दबने लगती हैं जिसके कारण शरीर के अंदर ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाती और उस वजह से हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों में नंबनेस महसूस होने लगती है |

हाथों पैरों के सुन होने की समस्या का घरेलू इलाज – Numbness in Hands and feet Home remedy

इस समस्या को दूर करने के लिए हमें सबसे पहले हमारे शरीर में विटामिन B12, कैल्शियम, पोटेशियम को पूरा करना होगा |

शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी –

आपने एक कटोरी दही लेनी है और उसके अंदर गेहूं के दाने जितना चुना मिक्स करना है | इसे दोपहर के समय खाली पेट खा लेना है | अगर आप एक महीना ऐसे ही करते हैं तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी | दोपहर के समय इसको लेने का मतलब यह है कि अगर आपके शरीर के अंदर कैल्शियम की मात्रा ज्यादा है तो उसकी वजह से शरीर में स्टोन की प्रॉब्लम नहीं आएगी |

शरीर में पोटेशियम की कमी पूरी –

1. पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए केला का सेवन करें |

2. नारियल का पानी पिए |

3. गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन करें |

4. चुकंदर का सेवन करें |

शरीर में विटामिन B12 की कमी पूरी –

दोस्तों विटामिन B12 नॉनवेज के अंदर ज्यादा पाया जाता है | लेकिन हम यहां बात करते हैं वेजिटेरियन की, दूध और दूध से बनी जितनी भी चीजें होती हैं वह भी नॉनवेज की श्रेणी में आती है, | क्योंकि यह हमें एनिमल से ही दूध मिलता है इसलिए आप दूध और दूध से बने जितनी भी चीजें होती हैं वह आप बड़े आराम से खा सकते हैं |

इसके अलावा अंकुरित अनाज के अंदर भी अच्छी मात्रा में विटामिन B12 होता है |

दोपहर के समय आप दही का सेवन कर सकते हैं दही के अंदर भी अच्छी मात्रा में विटामिन B12 होता है |

हाथों पैरों के सोने की समस्या का उपाय –

आपने एक गिलास पानी लेना है और एक गिलास पानी के अंदर आपने आधा सेब लेना है | उसे काटकर इसके अंदर डाल दीजिए | उसके बाद 1/4 चम्मच यानी एक चम्मच का चौथा हिस्सा हल्दी पाउडर इसी पानी में डाल देना है | 2 चुटकी दालचीनी पाउडर इसके अंदर डाल देना है | आधा चम्मच चिया सीड इसी पानी में डालकर रात को ढक कर रख देनी है | यह सब कांच के गिलास के अंदर डालना है |

सुबह इन सभी चीजों का अर्क इस पानी के अंदर चला जाएगा | लेकिन आप ने इन चारों चीजों को फेंकना नहीं है | यह नहीं कि आपने अकेला पानी पीना है | आपने क्या करना है सेब को खा लेना है | पानी को पी लेना है और जो चिया सीड है वह जेल की तरह बन जाएगी उसको भी चबा चबा कर खा लेना है | ऐसा करने से आपका नर्व डिसऑर्डर ठीक हो जाएगा | शरीर के अंदर ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई भी ठीक हो जाएगी |

एक चीज और बताएं दोस्तों आपको साइटिका की समस्या के कारण भी नंबनेस की समस्या आ जाती है | कभी-कभी सर्वाइकल पेन के कारण भी पूरे हाथ में नंबनेस आ जाती है | इसलिए अगर आप इस नुस्खे का सेवन करते हैं तो यह सभी समस्या आपको दूर हो जाएगी | इससे नसे दबेगी नहीं |

ये थी जानकारी हाथों पैरों के सुन होने की समस्या का घरेलू इलाज (Numbness in Hands and feet Home remedy) के बारे में |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें |

इस पोस्ट की YouTube वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नीचे दिए गए सभी कारणों से इस पोस्ट को पढ़ा जा सकता है :-

हाथ पैरो मे सुन्नपन या झनझनाहट इन 4 चीजों की कमी से होती है
numbness in hands and feet treatment
hath pair me jhunjhuni aana
haathi pairo me sunnpan ya jhanjhanahut ya sote hain to ho jayen sabdhan
numbness ka ilaj
jhanjhanahut ka desi ilaj
haathon ke jhanjhanahut ka gharelu ilaj
sunnpan ka desi ilaj
haathon me sunnpan
हाप पैरों में सुन्नपन
झनाझनाहट या सोते हैं तो हो जायें साबधान जानिये इलाज

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye