रिश्तों को बचाने के लिए 2 बातों को हमेशा याद रखे | Always remember 2 reasons for saving Relations in Hindi

family taking a group photo
Photo by August de Richelieu on Pexels.com

 किसी भी रिश्ते को  कितनी भी खूबसूरती से क्यों ना बांदा जाए, अगर नजरों में इज्जत और बोलने में लिहाज ना हो तो वह टूट जाता है |

 याद ऐसा करो कि कोई हद ना हो, भरोसा इतना करो कि शक ना हो |

 इंतजार इतना करो कि कोई वक्त ना हो, दोस्ती ऐसी करो कि कभी नफरत ना हो |

 भगवान तू ही सूरज को दिन और चांद को रात देता है, जब भी तेरा कोई प्रेमी हो अकेला, उसका तू हाथ थाम लेता है |

 मैं हर रात सारी ख्वाहिशों को खुद से पहले सुला देता हूं, हैरत यह है की हर सुबह ये मुझसे पहले जाग जाती हैं |

जीवन मे आगे बढ़ने के लिए हनुमान जी से सीखे 5 बातें | Learn 5 Success Lessons from Lord Hanuman in Hindi

ये कॉम्पिटेटिव वर्ल्ड है अगर इसमें बना रहना है, तो चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा और समझदारी से समस्याओं को हल भी करना पड़ेगा | हम सभी ऐसी समस्याओं का सामना करते हैं तो ऐसे में हमें करना क्या चाहिए |

हनुमान जी हमें क्या सिखाते हैं |

  • मुश्किलों से घबराइए नहीं, अपनी स्किल्स पर भरोसा रखिए |
  • छोटे लक्ष्य को पानी की खुशी में असली लक्ष्य को मत भूल जाइए |
  • टाइम को मैनेज करिए क्योंकि बिना उसके कुछ भी हासिल नहीं होता |
  • सही समय पर सही निर्णय लेना एक कला है उस में महारत हासिल कीजिए |
  • जो टारगेट बनाया उसे अचीव करने के लिए पूरी लगन से मेहनत कीजिए |

तो दोस्तों यह थी कुछ बातें जो मैंने अपने जीवन में हनुमानजी से सीखी और सीखने के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मेरा पूरा का पूरा जीवन ही रूपांतरण हो गया | आप भी अपने जीवन में इन चीजों को अप्लाई करिए फिर देखिए आपका जीवन भी किस प्रकार ट्रांसफार्म हो जाएगा किस प्रकार बदल जाएगा |

10 बातें जो एक अच्छे लीडर को जानना चाहिए | Qualities of a Leader in Hindi

 यह कुछ बातें जो एक अच्छे लीडर को जानना चाहिए |

  1.  एक अच्छा नेतृत्व वही है जो मन में इतना आत्मविश्वास भर दे कि निर्णय लेने का साहस आ जाए |
  2.  आगे वही बढ़ता है जो खुद की जगह टीम वर्क को तवज्जो दें |
  3.  अगर अच्छा लीडर बनना है तो खुद की काबिलियत पर भरोसा रखिए और दूसरों की काबिलियत का उचित इस्तेमाल कीजिए |
  4.  बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए उसे छोटे-छोटे लक्ष्यों से विभाजित कीजिए |
  5.  टीमवर्क का महत्व समझिए और दूसरों को भी समझाएं |
  6.  अच्छी टीम मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य हासिल कर लेती है | 
  7. सराहना लगन परिश्रम को प्रोत्साहित करती है |
  8.  लक्ष्य प्राप्त करने के बाद अपने टीम मेंबर्स को पुरस्कृत जरूर कीजिए |
  9.  अगर आगे बढ़ना है तो समय के साथ बदलना सीखिए |
  10.  योजनाओं का विश्लेषण करिए इससे त्रुटि की संभावना कम हो जाती है |
  11.  निर्णय में पारदर्शिता लाइए और योजनाओं का अच्छे से संचार कीजिए |

 और फिर देखिएगा आपको अच्छा लीडर बनने से कोई रोक नहीं पायेगा |

बुरे दिनों का 1 फायदा

जिंदगी में कभी भी किसी को बेकार मत समझना, क्योंकि बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही समय पर आती है |

किसी की बुराई तलाश करने वाले इंसान की मिसाल उस मक्खी की तरह है जो सारे खूबसूरत जिस्म को छोड़कर केवल जख्मों पर ही बैठती है |

 टूट जाता है गरीबी में वो रिश्ता जो खास होता है, हजारों यार बनते हैं जब पैसा पास होता है |

 मुस्कुरा कर देखो तो सारा जहां रंगीन है, वरना भीगी पलकों से तो आईना भी धुंधला नजर आता है |

 जल्द मिलने वाली चीजें ज्यादा दिन तक नहीं चलती और जो चीजें ज्यादा दिन तक चलती हैं, वो जल्दी नहीं मिलती |

 बुरे दिनों का एक अच्छा फायदा, अच्छे अच्छे दोस्त परखें जाते हैं |


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye