sciatica pain relief

sciatica pain relief
sciatica pain relief

sciatica pain relief : साइटिका के दर्द को सिर्फ सात दिन के अन्दर ठीक किया जा सकता है | पहले दिन में ही आपको फर्क दिखने लगेगा | लेकिन आपने इसे 7 दिन तक जरूर करना है | इस पोस्ट में जानेंगे किन लोगों को साइटिका दर्द होता है, यानि कि कौनसे ऐसे लोग है जिनमे कुछ चीजों की कमी हो जाती है, जिस कारण से कुछ लोगों के अन्दर साइटिका या back pain होता है | साइटिका एक ऐसी नर्व है जो हमारे हिप्स से निकलती है और पूरी टांग में जाती है | जहाँ जहाँ ये साइटिका की नर्व जाती है, वहां वहां हमे इस दर्द को महसूस करना पड़ता है हमारी रीढ़ की हड्डी में मनके बने होते है, वो किसी भी कारण से अपनी जगह से हिल जाते है |

कुछ लोग ये मानते है हमने वजन बहुत ज्यादा उठा लिया था या फिर गिर गए थे । जिसके कारण मनके अपनी जगह से खिसक चुके है | जिसके कारण साइटिका की नस दब गई और हमारी पूरी टाँग में दर्द रहने लग गया | ये मनके अपनी जगह से क्यों खिसकते है ? जिन लोगों के अन्दर वायु ज्यादा बनती है, जिन लोगों के शरीर में नसें कमजोर है उनको यह साइटिका या back pain का दर्द ज्यादा सहना पड़ता है | सबसे बड़े 2 कारण यही है, जब हमरे शरीर में वात ज्यादा बनेगी तो ये हमारी नसों को कमजोर कर देगी | नसों में ऐंठन ला देगी | इसलिए सबसे जरूरी यही है आप अपने शरीर से वात या वायु को बाहर करें | वायु वाली चीजों का सेवन ना करें | जिनके अन्दर भी नसों से संबंधित कोई समस्या है या फिर वात, वायु ज्यादा बनती है उनको खट्टी चीजें बिल्कुल नहीं खानी | खट्टी चीजें खाने से नसे कमजोर होती है और वात भी बढ़ती है |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

sciatica pain relief : क्या करें :-

किसी भी नस में सूजन आ जाये तो उसको ठीक करना बहुत मुश्किल हो जाता है । नसों में आने वाली सूजन को सबसे पहले दूर करना होगा –

मैथी दाना –


  • सूजन को दूर करने के लिए मैथी दाना बहुत फायदेमंद चीज है |
  • मैथी दाना ऐसी चीज है जो शरीर से सूजन को भी दूर करती है और वात व वायु को भी शरीर से बाहर करती है |
  • मैथी दाना आपने रोजाना लेना है कुछ लोगों के मन में सवाल आता है क्या हम मैथी दाना गर्मियों के दिन में ले सकते है |
  • इसलिए बता दें मैथी दाने का पाउडर गर्मियों में नहीं ले सकते लेकिन आप रात को मैथी दाना भिगो दीजिये और सुबह खा लीजिये |
  • अगर हो सके तो इसके अन्दर एक अखरोट भी डाल दें क्योंकि अखरोट नसों को मजबूती देता है |
  • इसमें बहुत सारा ओमेगा थ्री होता है । ये हमारे दिमाक को मजबूत करता है ,ये हमारे दिमाक की नसों को स्टार्ट रखता है |

ओमेगा थ्री –

  • ओमेगा थ्री दिमाक के लिए बहुत फायदेमंद है,ओमेगा थ्री मछली, अलसी में बहुत होता है |
  • आप रात को अलसी भी भिगोये 1 चमच्च और सुबह खा लीजिये |
  • अलसी तहसीर की गर्म होती है इसे भीना भिगोये प्रयोग में ना लें |
  • सर्दियों के दिनों में ऐसे ही खा सकते है |

गिलोय जूस –

  • शरीर से वात व वायु को बाहर करने के लिए गिलोय का जूस बहुत फायदेमंद है |
  • सुबह उठकर आप 4 चमच्च गिलोय का जूस आधे गिलास गुनगुने पानी में मिक्स करके लेते है तो इसके बहुत फायदे मिलेंगे ये हमारे शरीर में बनने वाली वात को दूर करता है |
  • जिनको भी जोड़ों के दर्द की समस्या है उनको भी रोजाना गिलोय का जूस लेना बहुत फायदेमंद है |
  • डाइबिटीज को नियंत्रण करता है |
  • इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है |
  • नसों को मजबूती देता है |
  • कोई नस दब चुकी है प्लेटलेट्स घिस चुके है तो उनके लिए भी यह बहुत फायदे मंद है |
  • गिलोय का जूस आप किसी भी मौसम में ले सकते है ना ये गर्मी करता है ना ये सर्दी करता है |
  • लेकिन एक बात का जरूर ध्यान रखता है आपने इसे हल्का सा गुनगुने पानी में मिक्स करके ही लेना है |
  • ठण्डे या बहुत गर्म पानी में मिक्स करके नहीं लेना |

sciatica pain relief : एक्यूप्रेसर पॉइंट :-

आपको 3 एक्यूप्रेसर पॉइंट बताये जायेंगे , अगर आपने ये तीनों पॉइंट पोस्ट को पढ़ते-पढ़ते ही दबा लिए तो आपको बहुत फायदा मिलेगा और आपको फर्क भी दिखेगा ।

  • नीचे फोटो में रिंग अंगुली पर लाल रेखा दिखाई जा रही है |
  • उस जगह को आपने साइडो से दबाना है |
  • दूसरी फोटो में आपको लाल बिन्दू दिखाया जा रहा है |
  • उस जगह पर आपने एक पेन की सहायता से गोल-गोल घूमना है दवाब डालकर |
  • जब आप दबायेंगे तब आपको साइटिका के दर्द में आराम मिलेगा |
  • लेकिन ये पूरा इलाज नहीं है, इस पॉइंट को आपने दिन में 3 से 4 बार 7 दिन के लिए दबाएंगे तो साइटिका दर्द, दबी नस, मनके अपनी जगह से हिल चुके है, ये समस्या ठीक हो जाएगी |
  • नीचे फोटो में लाल रेखा दिखाई जा रही है । उस पूरी लाइन को आपने दबाना है |
  • नीचे फोटो में लाल रेखा दिखाई जा रही है वहा आपने दबाना है ।
  • ये तीनों पॉइंट आपने दिन में 3 से 4 बार 7 दिन के लिए रोजाना जरूर दबाने है |

जिस टाँग में साइटिका का दर्द है उसी हाथ में आपको दर्द ज्यादा होगा लेकिन आपने दोनों हाथो में बराबर दबाना जरूरी है |

पैरों में एक्यूप्रेसर पॉइंट –

  • नीचे फोटो में से आपको लाल बिन्दू दिखाए जा रहे वहा आपने दबाना है |
  • जब आप वहा दबायेंगे तब दर्द होगा |
  • लेकिन इस दर्द को सहन करके आप साइटिका के दर्द को ठीक कर सकते है |
  • नीचे फोटो में पैरों पर लाल लाइन दिखाई गई है वहा आपने दबाना है |
  • फोटो में नीचे लाल रेखा दिखाई जा रही है उस जगह पर आपने दबाना है |

अगर आपने हाथ व पैरों में बताये गए एक्यूप्रेसर पॉइंट को दिन में 3 से 4 बार 7 दिन के लिए दबाएंगे तो साइटिका के दर्द से आजादी पा लेंगे, जिनकी नस दबती है, मनको में गैप पड़ चूका है, यह सब समस्या ठीक हो जाएगी |


ये थी जानकारी साइटिका के दर्द को ठीक करने की |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा

Our Other Posts
How to Increase Hemoglobin Treat Anemia Iron Deficiency
Improve Your Immunity Power
Sciatica Pain, Joint pain, Heel pain treatment
Disadvantages of drinking too much water
Treatment For Sinus


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye