Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency

Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency
Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency

आज हम आपको बताने जा रहे है शरीर में एनर्जी को बढ़ाने व् कैल्शियम की कमी को पूरा करने का घरेलू इलाज(Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency) के बारे में | रोटी और चावल से भी ज्यादा ताकतवर है यह चार अनाज आपने रोजाना चार चम्मच खाना है भूल जाएंगे शरीर में होने वाली थकान, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, कमर दर्द शरीर में स्फूर्ति आएगी कि आप 75 की उम्र में भी 25 जैसी एनर्जी महसूस करेंगे |कमजोरी जैसी कोई भी समस्या नहीं रहेगी दोस्तों हमारे शरीर में कैल्शियम एक ऐसा मिनरल है |

हमारे शरीर को मजबूती देने के लिए दांत और हड्डियों को मजबूती देने के लिए शरीर का ज्यादातर कैल्शियम हड्डियों और दांत में होता है | कैल्शियम से भरपूर अगर आप खाना खाते हैं, भोजन करते हैं तब हड्डियां और जोड़ हमेशा मजबूत रहेंगे | यही नहीं बल्कि आपके दांत भी मजबूत रहेंगे और आपके अंदर खून का प्रभावी सही से होता रहेगा | इसके अलावा आप डायबिटीज से भी बचे रहेंगे | यह हमारे शरीर के पूरे विकास के लिए बहुत जरूरी है | मसल को बनाने के लिए बहुत जरूरी है | दिल और शरीर के हर एक हिस्से को ठीक रखने के लिए कैल्शियम जरूरी है |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण :-

  • अगर आपके शरीर में किसी भी कारण से कैल्शियम की कमी हो जाती है तब बहुत सारी समस्याएं पैदा हो जाती है |
  • जैसे कि उम्र बढ़ने के साथ अर्थराइटिस की समस्या, गठिया की समस्या, जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, हड्डी का जल्दी से टूटना |

  • जिन बच्चों के अंदर कैल्शियम की कमी रह जाती है उनकी हाइट भी नहीं बढ़ती |
  • इसके अलावा कुछ और भी लक्षण हैं जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण दिखाई देते हैं |
  • जैसे कि हाथ-पैरों का सोना, हाथों पैरों में झनझनाहट होना |
  • दांतों का सड़ना, मुंह से बदबू आना, चेहरे पर झुरिया आना यह सभी समस्याएं पैदा हो जाती है |
  • कैल्शियम की कमी होने पर मार्केट में मिलने वाले कैल्शियम की दवाई तो ले सकते हैं लेकिन उन दवाइयों के कारण हमारी किडनी पर दुष्प्रभाव पड़ते हैं |
  • उसकी वजह आप अपने शरीर में आयुर्वेदिक तरीके से कैल्शियम की कमी पूरी करें |
  • तो चलिए जानते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए वह चार अनाज कौन से हैं |

शरीर में एनर्जी को बढ़ाने व् कैल्शियम की कमी को पूरा करने का घरेलू इलाज – Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency

1. साबुतदाना –

Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency - Sago - Image - 1

साबुतदाना को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

  • यह हमारे शरीर में कैल्शियम के स्तर को बढ़ाता है |
  • हड्डियों को मसूड़ों को मजबूत बनाता है |
  • इसके अंदर प्रोटीन भी बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर को ताकत देता है |
  • इसे खाने से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है |
  • साबूदाना को आप कई तरीकों से खा सकते हैं आप इसकी खीर बनाकर खा सकते हैं, खिचड़ी बना कर खा सकते हैं |
  • जो लोग बॉडी बनाना चाहते हैं वह लोग इसका सेवन जरूर करें |
  • इसके अंदर बहुत अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स होने के कारण हमारे शरीर को काफी एनर्जी देता है |
  • अगर आप सुबह उठकर एक कटोरी साबूदाना खा लेते हैं तो हमारे शरीर में पूरे दिन थकान व कमजोरी महसूस नहीं होने देगा |

कैसे करें साबुत दाना का सेवन –

  • आपने एक गिलास दूध ले लेना है उसे कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर रख देना है |
  • उसके अंदर चार चम्मच साबुत दाना डाल देना है |
  • उसके बाद आपने इसे अच्छे से उबाल लेना है |
  • जब इसकी अच्छी तरह खीर तैयार हो जाए तब आपने इसका सेवन सुबह नाश्ते के बाद करना है |
  • अगर आप रोजाना इस तरह बनी हुई साबुत दाना की खीर खाते हैं तो आपके अंदर कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी |

2. बाजरा –

Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency - Millet - Image - 2

बाजरा को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

  • बाजरा आपके दिल को सुरक्षित रखता है |
  • अगर आप बाजरे का सेवन करते हैं तब आपको कैल्शियम की कमी मैग्नीशियम की कमी कभी नहीं हो सकती |
  • पोटेशियम का बहुत अच्छा सोर्स है बाजरा |
  • इसीलिए जिनको हाई ब्लड प्रेशर है उनको रोजाना बाजरे का सेवन करना चाहिए |
  • जिनके अंदर बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है उनको भी रोजाना बाजरे का सेवन जरूर करना चाहिए |
  • यह आपके गुर्दे से विषैले पदार्थ को बाहर करता है |
  • यानी कि लीवर और किडनी को साफ करता है |
  • बाजरे के अंदर ट्रीप्टोफिनोल होता है जो हमारी भूख को कम करता है |
  • आपके शरीर को चुस्ती और फुर्ती देता है |
  • बाजरे में सिनेलियम, विटामिन D, विटामिन C अच्छी मात्रा में होता है जो स्किन पर ग्लो लाता है कैंसर से भी बचा कर रखता है |
  • बाजरे के अंदर बहुत ही अच्छी किस्म का प्रोटीन होता है |
  • इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो हमारे शरीर को बहुत ज्यादा फायदा देते हैं |
  • बाजरे के अंदर एमिनो एसिड होता है जो हमारे शरीर को एनर्जी देता है |
  • अगर हम 2 हफ्ते रोजाना बाजरे का सेवन करते हैं तो इसके बहुत सारे फायदे मिलते हैं |
  • आप बाजरे का आटा पीसवाकर रोटी बना कर खा सकते हैं |
  • जो लोग बूढ़े हैं उन्हें बाजरे की खिचड़ी या दलिया बनाकर दे सकते हैं |

रोजाना 2 हफ्ते बाजरे का सेवन करने के क्या फायदे होते हैं –

  • शरीर को एनर्जी मिलेगी शरीर की कमजोरी व थकान दूर हो जाएगी |
  • अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तब आपको रोजाना बाजरे की रोटी खानी चाहिए |
  • इसके अंदर फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है |
  • कॉन्स्टिपेशन की समस्या को दूर कर देता है |
  • जिनको दिल से जुड़ी कोई भी समस्या है |
  • बुरा कोलेस्ट्रोल शरीर में बढ़ता है तो उनको भी रोजाना बाजरे का सेवन जरूर करना चाहिए |
  • डायबिटीज के मरीज को 2 हफ्ते रोजाना बाजरे का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होती है |
  • जिन लोगों के अंदर कैल्शियम की कमी है उनके लिए तो बाजरे का सेवन करना एक औषधि जैसा है |
  • यह हड्डियों के रोगों को दूर करता है |
  • इसके अंदर अच्छी मात्रा में आयरन होता है जो हमारे अंदर खून की कमी को नहीं होने देता |

3. रागी –

Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency - Millet - Image - 3

रागी को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

  • रागी के अंदर कैल्शियम आयरन अच्छी मात्रा में है ही अगर आप रागी का अंकुरित अनाज निकालकर सेवन करते हैं तब इसके अंदर विटामिन सी भी बढ़ जाता है |
  • विटामिन सी एक ऐसी चीज है जो हमारे अंदर आयरन और कैल्शियम के अवशोषण के लिए मदद करती है |
  • भारत के कुछ क्षेत्र में इसे नाचनी के नाम से भी जाना जाता है |
  • 30 ग्राम रागी के अंदर 344 ग्राम कैल्शियम होता है |
  • यह हड्डियों को मजबूती देने के लिए बहुत फायदेमंद है |
  • इसका सेवन किसी भी उम्र के इंसान कर सकते हैं |
  • यानी कि बूढ़ों से लेकर बच्चों तक इसका सेवन कर सकते हैं |
  • आप अपने बच्चों को रागी जरूर खिलाइए |
  • आप रागी या रागी का दलिया खिलाइए इससे बच्चों का दिमाग बढ़ता है |
  • रागी के अंदर अमीनो एसिड होता है जो चेहरे पर झुरिया नहीं आने देता |
  • शरीर के अंदर खून की कमी नहीं होने देता |
  • जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्याएं उनको भी रागी का सेवन करना काफी फायदेमंद है |
  • वह लोग गेहूं और चावल का सेवन ना करें |
  • अगर आप रोजाना 2 हफ्ते रागी का सेवन करते हैं तो उसके बहुत सारे फायदे मिलते हैं |

रागी के फायदे –

  • आप रागी का आटा  बनवा लीजिए  आप रागी का दलिया बनाकर भी सेवन कर सकते हैं |
  • आप रागी के लड्डू भी बना सकते हैं |
  • बिस्किट के रूप में भी से तैयार कर सकते हैं |
  • आप क्या कीजिए रागी का आटा  बनाकर एक गिलास दूध के अंदर एक चम्मच रागी को उबालकर पी सकते हैं |
  • या आप राखी को हल्का सा भून लीजिए उसके बाद आपने रागी का पाउडर बना लेना है |
  • जब रागी ठंडी हो जाए तब आपने इसके अंदर एक चम्मच दही मिक्स कर लेना है |
  • उसके बाद इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि दही के अंदर मिक्स करने से पहले रागी को पकाना बहुत जरूरी है |
  • रागी के अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जोकि पाचन तंत्र को मजबूत करता है |
  • बुजुर्गों और बच्चों के लिए तो इसका दलिया और खिचड़ी बहुत फायदेमंद है |
  • यह हमारे अंदर मोटापे को घटाता है |
  • हाई ब्लड प्रेशर से बचा कर रखता है |

4. जवार –

Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency - Sorghum - Image - 4

जवार को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

  • बहुत कम लोग जवार के बारे में जानते हैं लेकिन यह डायबिटीज, हार्ट के मरीज के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है |
  • उन लोगों को जवार के बारे में जरूर जान लेना चाहिए |
  • क्योंकि यह उन लोगों के लिए एक दवाई की तरह काम करती है |
  • आप जवार का आटा पिसवा कर रोटी बना कर खाइए |
  • जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उनको रोजाना ज्वार की रोटी खानी चाहिए |
  • चेहरे पर चमक लाने के लिए दाग धब्बों को दूर करने के लिए जवार का सेवन जरूर करना चाहिए |

ये थी जानकारी शरीर में एनर्जी को बढ़ाने व् कैल्शियम की कमी को पूरा करने का घरेलू इलाज(Home remedies to increase energy in the body and to meet calcium deficiency) के बारे में |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |


मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

नीचे दिए गए सभी कारणों से इस पोस्ट को पढ़ा जा सकता है :-

  • जोड़ो में दर्द का इलाज
  • jodomedard
  • weakness kese dur kren
  • immunity power kese bdhayen
  • joint pain relief
  • high calcium foods
  • protein rich food
  • gharelu nuskhe
  • ragi ke fayde
  • sabudana ke fayde
  • calcium rich cereals
  • back pain treatment
  • arthritistreatment
  • kamzori dur karne ke upay
  • खून की कमी कैसे पूरी करें
  • jodo me drd ka ilaj

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye