Benefits of Sattu in Hindi

Benefits of Sattu in Hindi
Benefits of Sattu in Hindi

आज हम इस पोस्ट में सत्तू के फायदों(Benefits of Sattu) के बारे में बात करेंगे | क्या आप भी बहुत कमजोरी और थकान महसूस करते हैं | जब आप अपना चेकअप करवाते हैं तब कोई भी समस्या नहीं आती यानी कि रिपोर्ट बिल्कुल सामान्य आती है | लेकिन फिर भी आपको ऐसा लगता है कि आपके शरीर में किसी मिनिरल्स या फिर किसी विटामिन की कमी है | तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत खास है |

इसके अलावा अगर आपके शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी है | आपको डायबिटीज की समस्या है, एनीमिया से जूझ रहे हैं, आपके शरीर में एनर्जी बहुत कम है, थकान सारा दिन रहती है, पेट में बहुत गैस बनती है, एसिडिटी और जलन रहती है, बहुत ज्यादा मोटापा है, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उसकी दवाई भी आप रोजाना खा रहे हैं | इसके अलावा अगर आपके बाल झड़ते हैं, आपकी स्किन ड्राई और बेजान हैं | आप अपनी उम्र से ज्यादा दिखते हैं | आपको भूख बहुत ज्यादा लगती है | तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत खास है इसे एंड तक जरूर पढ़िए |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

सत्तू के बारे में – About sattu

  • सत्तू जौ और चने को धीमी आंच पर रोस्ट किया जाता है उसके बाद इसका पाउडर तैयार किया जाता है इस तैयार पाउडर को सत्तू कहते हैं |
  • यह बाजार से बहुत आसानी से मिल जाता है लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं |
  • सत्तू की तासीर बिल्कुल ठंडी है |

  • सत्तू का सबसे बड़ा गुण यह ठंडी होती है गर्मियों के दिनों में आप इसका बड़े आसानी से सेवन कर सकते हैं |
  • जिनको भी हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या है, शरीर में बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, उनको इसका सेवन रोजाना करना चाहिए |
  • जिनके जोड़ों में दर्द रहता है उनको भी इसका सेवन रोजाना करना चाहिए |

सत्तू के फायदे – Benefits of Sattu

  • सत्तू हमारे शरीर को ठंडक देता है |
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है |
  • मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है |
  • सत्तू के अंदर मैगनीज, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, काफी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी मिनरल्स है |

सत्तू के सेवन से मोटापा कम – Sattu intake reduced obesity

  • यह मोटापे को कम करता है |
  • बहुत लोग मोटे हैं वह लोग खाना कम करके पतला होते हैं जिससे मोटापा तो कम हो जाता है लेकिन कमजोरी आ जाती है |
  • वहीं दूसरी तरफ लोग मोटापा कम करने के लिए जिम ज्वाइन करते हैं और भोजन की मात्रा को बहुत कम कर देते हैं |
  • नतीजा मांसपेशियों में दर्द होना, शरीर में कमजोरी आना |
  • इसलिए अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सत्तू से बढ़िया चीज और कोई नहीं मिल सकती |
  • आप ऑयली चीज को कम कर दीजिए |
  • इसके अलावा चीनी खानी कम कर दीजिए और सत्तू का सेवन शुरू कर दीजिए |
  • कम से कम 30 मिनट की मॉर्निंग वॉक जरूर कीजिए |
  • आप बहुत आसानी से हेल्दी तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं |

सत्तू के सेवन से थकान और कमजोरी दूर – Consumption of Sattu removes fatigue and weakness

  • सत्तू का सेवन करने से थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी |
  • यह हमें लू व् गर्मी से बचा कर रखता है |
  • इसके अंदर ठंडक तत्व बहुत ज्यादा होते हैं जो हमारे शरीर को ठंडक का एहसास कराते हैं |

सत्तू के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर – High blood pressure problem is overcome by intake of Sattu

  • अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं इसकी दवाई भी आप रोजाना लेते हैं तो आप रोजाना सत्तू का सेवन जरूर कीजिए |
  • सत्तू का सेवन अगर आप स्टार्ट कर देंगे तो शरीर में जितना भी एक्स्ट्रा सोडियम है वह बाहर हो जाएगा |
  • क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम सोडियम के बढ़ने से वह टेंशन ज्यादा लेने से होती है |
  • सत्तू का सेवन करने से एक्स्ट्रा सोडियम बाहर हो जाता है और सत्तू में मौजूद पोटेशियम, सोडियम को बैलेंस करके रखता है |
  • टेंशन नहीं होने देता दिमाग को शांत कर देता है शरीर को एनर्जी पैदा करता है |

सत्तू का सेवन करने से मांसपेशिया मजबूत – Consuming Sattu strengthens muscles

  • सत्तू में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो लोग जिम जाते हैं उन्हें रोजाना सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए |
  • यह मांसपेशियों की मरम्मत के लिए बहुत जरूरी है |

सत्तू के सेवन से बुजुर्ग लोगों में एनर्जी –

  • जो लोग बुजुर्ग हैं उनका शरीर अपने आप एनर्जी पैदा नहीं करता उन्हें बाहर से एनर्जी को पैदा करना पड़ता है |
  • कुछ लोग सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं |
  • लेकिन अगर आप गर्मियों के दिनों में सत्तू का सेवन करते हैं तो यह एनर्जी देता है |
  • इसके अलावा आपको और कोई सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी |

सत्तू के सेवन पेट की समस्या दूर – Sattu intake relieves stomach problem

  • इसका एक और सबसे बड़ा गुण है यह तो आप जानते ही हैं बीमारियों का सबसे बड़ा कारण हमारा पेट ही है |
  • हमारी आंतो की कार्य क्षमता धीरे पड़ जाती है तो हमें बहुत सारी बीमारियां हो जाती है और यह सत्तू हमारे आंतो की कार्य क्षमता को बढ़ाता है |
  • पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है |
  • जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती ना ही डायरिया की समस्या होती है |

सत्तू के सेवन से डायबिटीज की समस्या दूर – Diabetes problem overcome with the intake of Sattu

  • आपको रोजाना सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। जो भी डायबिटीज मरीज है वह सत्तू का सेवन रोजाना जरूर करें |
  • सत्तू में मौजूद विटा ग्लूकोन ग्लूकोज के लेवल को कम करता है |
  • यानी कि डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करता है |
  • हम सत्तू को तैयार करने के लिए जौ, और चने का उपयोग करते हैं |
  • यह वैसे भी डायबिटीज मरीज के लिए बहुत अच्छी दवाई माना जाता है |
  • डायबिटीज पेशेंट को इसका रोजाना सेवन करना चाहिए |

सत्तू के सेवन से हड्डियों व् घुटनों की समस्या ठीक – Problem of bones and knees corrected by the consumption of sattu

  • जिनके हड्डियों में बहुत ज्यादा दर्द रहता है या घुटनों में बहुत दर्द रहता है उनको सत्तू का सेवन करना बहुत फायदेमंद है |
  • इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है बस इतना ध्यान रखिएगा आप इसका सेवन रात को सोते समय नहीं करें |
  • सुबह और दिन में किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं |

सत्तू के सेवन से चेहरे की समस्या दूर – Use of Sattu removes facial problems

  • सत्तू का सेवन करने से हमारी स्किन फ्री रेडिकल से बची रहती है |
  • हमारी स्किन हाइड्रेट रहती है |
  • फेस पर रिंकल्स नहीं आते |
  • इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट स्किन पर ग्लो लाता है |
  • ड्राइनेस को दूर करता है |
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, बालों को मजबूती और शाइनिंग देता है |
  • क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है |

सत्तू के सेवन से दिल की समस्या दूर – Heart problem is overcome with intake of Sattu

  • इसमें पाया जाने वाला उच्च कैल्शियम और आयरन हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होने देता |
  • जिससे हम दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं |

किन लोगों ने सत्तू का सेवन नहीं करना – Who did not consume sattu

  • जिनको भी पथरी की समस्या है उन लोगों ने सत्तू का सेवन नहीं करना |
  • जिनको सर्दी व ठंड बहुत जल्दी लग जाती है या ठंड से एलर्जी है |
  • जुखाम बहुत जल्दी हो जाता है |उन लोगों ने सत्तू का सेवन नहीं करना |
  • रात के समय सत्तू का सेवन ना करें और सत्तू का सेवन दूध में मिक्स करके ना करें |

सत्तू को कैसे व कितने रूप में तैयार कर सकते है – How can we prepare sattu

  • आप नमकीन सत्तू भी बना सकते हैं |
  • सत्तू का पराठा बना सकते हैं |सत्तू को मीठे रूप में भी ले सकते हैं |
  • सत्तू को मीठा रूप में लेने के लिए आप भुने हुए चने 1 कटोरी ले लीजिए |
  • एक कटोरी भुना हुआ जौ ले लिया |
  • इसका अच्छे से पाउडर बना लीजिए और इसको छान लीजिए |
  • उसके बाद इस मिश्रण का दो चम्मच सामान्य पानी में मिक्स करके पी लीजिए |
  • अगर मीठा बना रहे हैं तो इसमें गुड़ मिक्स कर लीजिए |
  • चुटकी भर काला नमक मिक्स कर लीजिए |
  • वह कमजोरी को दूर करता है और खून की कमी को भी दूर करता है |
  • अगर आप इसे नमकीन बनाना चाहते हैं तो इसमें गुड मिक्स नहीं करें |
  • जो लोग मोटे हैं वे नमकीन सत्तू का ही सेवन करें |
  • जो डायबिटीज मरीज हैं वह भी नमकीन सत्तू का सेवन करें |

ये थी जानकारी सत्तू के फायदों के बारे में |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye