10 तरह के लोगों से हमेशा दूर रहे | 10 types of Toxic People

stay away from toxic people
stay away from toxic people

जिंदगी में अगर अच्छे लोग आ जाएं तो जिंदगी आबाद और खुशहाल हो जाती है और जिंदगी में अगर बुरे लोग आ जाएं गलत लोग आ जाए तो जिंदगी बर्बाद हो सकती है | हमारी जिंदगी में बहुत लोग आते हैं और चले जाते हैं लेकिन कुछ लोग जिंदगी में ऐसे आते हैं जो हमारी जिंदगी में आकर तूफान खड़ा कर देते हैं | कुछ लोग जिंदगी में ऐसे आते हैं जो हमारी जिंदगी को संवार देते हैं | कुछ लोग ऐसे आते हैं जो हमारा सब कुछ लूट लेते हैं और कुछ लोग ऐसे आते हैं जो हमारे लिए बहुत कुछ कर जाते हैं | यदि आप लोगों को पहचाना नहीं सीखेंगे तो जिंदगी में धोखे खाते रहेंगे और जिंदगी में अगर आगे बढ़ना है तो अच्छे लोगों से जुड़ना भी बहुत जरूरी है |

हर इंसान की जिंदगी में तरह तरह के लोग आते हैं लेकिन समझदार इंसान वो है जिसे ये पता हो कि किस तरह के लोगों से बचना चाहिए और किस तरह के लोगों से हमें रिश्ते बनाने चाहिए | आज हम बात करेंगे ऐसे 10 लोगों के बारे में | जिनसे हमें हमेशा दूर रहना चाहिए (Stay away from people) क्योंकि उसी में ही हमारी भलाई छुपी है |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

1. मूर्ख व्यक्ति -Stay away from Stupid People

सबसे पहले तरह का इंसान है मूर्ख व्यक्ति | हमें मूर्ख व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए | अब मूर्ख की पहचान क्या है ?

मूर्ख भी कई प्रकार के होते हैं कितने ही पढ़े लिखे लोग भी मूर्ख होते हैं | अगर आप मूर्ख व्यक्ति के साथ मित्रता करेंगे तो आप की गिनती भी लोग मूर्खों में ही करेंगे | मूर्ख व्यक्ति को कभी कोई अपना राज नहीं बताना चाहिए | क्योंकि वो उस राज को राज नहीं रख सकता | वो आपकी पर्सनल बातें सबको बता देता है | ये भी कहा जाता है कि मूर्ख व्यक्ति ज्ञान की बातें कभी नहीं समझता | आप कुछ बताते हैं और वो कुछ समझ लेता है | मूर्ख व्यक्ति का आप कितना ही भला करें लेकिन वो आपका साथ कभी नहीं निभाएगा |

मूर्ख इंसान के साथ सोच समझकर ही व्यवहार करना चाहिए | और हो सके तो उससे बचकर निकल जाएं तो ही अच्छा है | यदि आप मूर्ख इंसान का विरोध भी करेंगे तो आप खुद ही मूर्ख साबित हो जाएंगे |

पढ़े-लिखे मूर्खों से समाज और देश का बहुत ज्यादा नुकसान होता है | मूर्ख इंसान भलाई की सलाह भी कभी नहीं मानता | तो इसीलिए आप मूर्ख  इंसान से हमेशा दूर रहें |

2. किसी न किसी नशे के आदती हो – Stay away from Drug Addict People

दूसरे वो लोग जो किसी न किसी नशे की आदती हो | आप सोच रहे होंगे कि आजकल तो हर किसी को किसी ना किसी नशे की आदत तो होती ही है |

याद रखना एक बात | अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के संग में रहेंगे जिसे नशे की आदत है तो आज नहीं तो कल आपको भी वो आदत लग जाएगी |

नशे का आदती व्यक्ति अपनी तो जिंदगी बर्बाद करता ही है | लेकिन खुद से जुड़े हर इंसान की जिंदगी बर्बाद कर देता है | नशे के आदती व्यक्ति को ना कुछ सही गलत समझ में आता है ना ही अपना पराया समझ में आता है | इसीलिए अगर आप अपनी भलाई चाहते हैं, तो जो लोग किसी भी नशे की आदती हैं, आप ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहे |

3. मुंह पर मीठा बोलना और पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने वाला इंसान – Stay away from over sweet People

तीसरे वो लोग जो आपके मुंह पर तो मीठा बोलते हैं लेकिन आपकी पीठ पीछे आप को नुकसान पहुंचाते हैं | आपकी बुराई करते हैं | ऐसे लोगों को मीठी छुरी या बगुला भगत भी कहते हैं | क्योंकि ऐसे लोग आप से मीठी-मीठी बातें करके अपना हर काम निकलवा लेंगे |

खुद तो हर परेशानी से बाहर निकल जाएंगे लेकिन आपको मुसीबतों में फंसा देंगे |

कहते हैं ना बहुत ही जेहरीले होते हैं वो लोग जिनकी बातें बहुत ज्यादा मीठी होती है | ऐसे लोग मासूम लोगों की जिंदगी को बर्बाद करके रख देते हैं उनकी अच्छाई का फायदा उठाते हैं और जब तक आप को उनके बारे में कुछ पता चलता है, तब तक वो अपना सारा काम आप से निकाल लेते हैं |

तो ऐसे लोग जो आपके मुंह पर तो बहुत मीठा बोलते हैं | लेकिन आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं | आपको नुकसान पहुंचाते हैं | आप की भलाई इसी में है कि ऐसे लोगों से आप कोई भी रिश्ता ना रखें |

4. नकारात्मक सोच वाले इंसान – Stay away from Negative thinking people

चौथे वो लोग जो हमेशा नकारात्मक सोच रखते हो | बहुत से लोग ऐसे होते हैं आप उनके सामने कुछ भी कहो वो अपने तर्क देकर के उसमें कुछ ना कुछ गलत ढूंढ ही लेते हैं | ऐसे लोगों में संदेह, दुविधा, छल और डर भरा रहता है | उनके मुंह से हमेशा नेगेटिव बातें ही निकलती रहती है |

नकारात्मक लोगों की जुबान पर नहीं शब्द तो हमेशा रहता ही है | हमेशा यही कहेंगे ये काम तो हो ही नहीं सकता | वहां जाकर क्या करेंगे |

अरे ऐसा करने से कुछ नहीं होने वाला इस काम में तुम कभी सफल नहीं हो सकते | यदि तुमने ये काम किया तो बर्बाद हो जाओगे | ऐसे हजारों वाक्य हैं | जो एक नेगेटिव इंसान की जुबान पर हमेशा निकलते हैं |

नेगेटिव लोगों के ज्यादा साथ रहने से आपके भीतर भी निराशा, उदासी और तनाव बढ़ने लगेगा | आप खुद को अपनी जिंदगी में एक हारा हुआ इंसान मान कर बैठ जाएंगे |

नेगेटिव सोच रखने वाले लोग ब्लैक होल की तरह होते हैं जो आपकी सारी ऊर्जा को खींच लेते हैं | 

आपने भी अपनी जिंदगी में कई बार ऐसा महसूस किया होगा कि कुछ लोग आपके सामने आते हैं तो उन्हें देखकर ही आपके अंदर नेगेटिविटी आने लग जाती है | उन्हें देखकर ही आप खुद को उनकंफर्टबले और दुल्ल महसूस करते हैं | उनके सामने आते ही आपकी सारी खुशी ही गायब हो जाती है |

आपके मन और चेहरे पर एक उदासी सी छा जाती है क्योंकि ऐसे लोग ना तो जिंदगी में खुद कुछ करते हैं ना आपको कुछ करने देंगे और अगर आप कुछ करना भी चाहेंगे तो अपनी नेगेटिव बातें बता बता कर आपको उस काम में कभी सफल नहीं होने देंगे | इसीलिए अगर आप अपनी भलाई चाहते हो तो जो लोग नेगेटिविटी से भरे हो उन्हें अपनी जिंदगी से आप दूर ही रखो |

5. घमंड में भरे रहने वाले लोग – Stay away from Proud people

पांचवें वो लोग जो हमेशा अपने घमंड में भरे रहते हो | ऐसे बहुत लोग आपको अपनी जिंदगी में मिलते होंगे | जिनके पास कुछ नहीं होता | फिर भी उनमें इतना घमंड भरा रहता है | जैसे कि उनके जैसा तो कोई है ही नहीं दुनिया में |

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने धन का, अपने पद का और अपनी ताकत का बहुत घमंड होता है | दोनों ही तरह के लोगों से अगर आप बच कर रहेंगे तो फायदे में रहेंगे | नहीं तो ये लोग हमेशा आपको नीचा दिखाते रहेंगे | आपको ये महसूस कराते रहेंगे कि आप उनके आगे कुछ भी नहीं है |

हां ये बात सही है कि हर इंसान में थोड़ा बहुत घमंड तो होता ही है | लेकिन जिन लोगों को अपने सिवा कुछ दिखाई ही नहीं देता जो अपने घमंड के नशे में चूर रहते हैं | तो ऐसे लोगों से मित्रता आप कभी मत करना | क्योंकि ऐसे लोगों के विचार किसी से भी नहीं मिल सकते | क्योंकि वो अपने सिवा सब को गलत समझते हैं और हमेशा अपनी ही बातों को सही मान कर चलते हैं | उन्हें अपनी गलती कभी दिखाई ही नहीं देती | ऐसे लोग कब किस का अपमान कर जाते हैं | कब किसकी बेज्जती कर जाते हैं उन्हें पता ही नहीं चलता | इसीलिए अगर आप अपनी भलाई चाहते हैं तो ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी से हमेशा दूर रखना |

6. सबसे जलने वाले और ईर्ष्या करने वाले लोग – Stay away from

 छठे वो लोग जो सबसे जलते रहते हैं, ईर्ष्या करते रहते हैं | आपको ऐसे लोग अक्सर आस-पास ही मिल जाएंगे | जो आपसे ईर्ष्या रखते हैं – आपसे जलते रहते हैं | और उनकी ईर्ष्या कभी भी दुश्मनी में बदल सकती है | जो हर वक्त आपके बारे में बुरा ही सोचेंगे | हमेशा आपसे कॉन्पिटिशन ही करते रहेंगे |

आपकी खुशी से वो हमेशा दुखी होते रहेंगे | जो आपके अच्छे दोस्त होंगे वो आपकी खुशी में खुद भी खुश होते हैं लेकिन ऐसे लोगों को आपकी खुशी से हमेशा प्रॉब्लम रहती है |

ये आपके सामने तो खुश हो कर दिखाएंगे, हंसकर दिखाएंगे लेकिन उनके भीतर ही भीतर जलन और  ईर्ष्या की अग्नि जलती रहती है | तो ऐसे लोग जिन्हें आपकी खुशी बर्दाश्त ही नहीं होती | आप इन लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखें |

7. झगड़ालू स्वभाव – Stay away from Quarrelsome nature People

सातवें वो लोग जिनका झगड़ालू स्वभाव होता है | किसी बात पर किसी को क्रेट करना या उसकी गलती बताना | इसमें कोई बुरी बात नहीं है | लेकिन बहुत से लोगों की ऐसी आदत होती है कि वो हर बात पर झगड़ने लग जाते हैं | हर बात पर लड़ने लग जाते हैं | ऐसे लोगों को कब और कैसी बात चुभ जाए | कहा ही नहीं जा सकता |

ऐसे लोग आपके जीवन को नर्क बना देते हैं या तो बात बात पर आप से झगड़ते रहेंगे या कुछ ना कुछ चुभने वाली बातें आपको बोलते रहेंगे | ऐसे लोग कभी किसी के दोस्त नहीं बन सकते | जिस इंसान को हर बात पर झगड़ा करने की और बुरा मान जाने की आदत है ऐसे इंसान से अगर आप दूर रहेंगे तो ही खुश रहेंगे |

8. झूठे लोग – Stay away from Liars People

आठवें वो लोग जो बात बात पर आपसे झूठ बोलते हो | एक झूठा इंसान हमेशा आपका अनिष्ट करता है | हमेशा आप को नुकसान पहुंचाता है | आजकल थोड़ा बहुत झूठ तो सब बोलते हैं लेकिन जो इंसान आपसे बात बात पर झूठ बोलता हो ऐसे इंसान से अगर आप मित्रता रखोगे तो आज नहीं तो कल आपको उसका बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा | क्योंकि झूठा इंसान आपको हमेशा गलत और उल्टी सलाह ही देगा | अगर आप उसकी बातों पर चलेंगे तो आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी | तो इसीलिए अगर आप अपना भला चाहते हैं तो जो लोग बात बात पर झूठ बोलते हैं ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में कभी एंट्री मत देना |

9. दुष्ट और चरित्रहीन स्त्री – Stay away from Characterless woman

नौवें नंबर पर है दुष्ट और चरित्रहीन स्त्री | जो स्त्री चरित्रहीन हो जाती है | दुष्ट हो जाती है उसके लिए कोई मर्यादा नहीं रहती | कोई मान सम्मान नहीं रहता | कुछ सही गलत नहीं रहता | कुछ पाप पुण्य नहीं रहता | सिर्फ अपने स्वार्थ को सिद्ध करना उनका लक्ष्य होता है | अपने सुखों को ही प्राप्त करना उनका लक्ष्य होता है | चाहे उनके लिए किसी की भी जिंदगी बर्बाद क्यों न करनी पड़े |

चाणक्य कहते थे कि अगर कोई सज्जन पुरुष किसी दुष्ट स्त्री के संपर्क में आ जाते हैं तो उन्हें अपयश ही प्राप्त होगा | उनका अभियान का अपमान होगा | ऐसा इंसान अपनी सारी संपत्ति, अपनी समृद्धि, अपना सारा सुख और चैन उस स्त्री के पीछे गवा देता है |

कहते हैं ना अगर स्त्री सुलक्षणी हो, पति व्रता हो तो सारे कुल को ही तार देती है | सारे परिवार को सुंदर और खुशहाल बना देती है | अगर स्त्री दुष्ट और चरित्रहीन हो तो पूरे परिवार को ही तोड़ कर रख देती है | इसीलिए एक सज्जन पुरुष को एक अच्छे इंसान को अच्छी स्त्रियों के ही संग में रहना चाहिए | हमारे भारत देश में तो स्त्रियों को लक्ष्मी की उपमा दी जाती है | देवी की उपमा दी जाती है | तो अगर आप अपनी भलाई चाहते हैं तो दुष्ट और चरित्र स्त्रियों से खुद को दूर रखें |

10. दुखी लोग – Stay away from Sad people

दसवें वो लोग जो हमेशा दुखी रहते हो | बहुत से लोग आपको ऐसे मिलेंगे | जो आपको कभी खुश दिखाई नहीं देंगे | जब देखो उनको कोई ना कोई दुख लगा ही रहता है | जिन्हें भगवान सब कुछ देता है | लेकिन उसके बाद भी वो हमेशा दुखी ही होते रहते हैं | हमेशा रोते ही रहते हैं | दुखी लोगों के साथ रहकर अच्छे भले सुखी लोग भी दुखी हो जाते हैं | बार बार दुखों पर चर्चा करना और बार-बार दुखों के बारे में ही सोचते रहने से 1 दिन आपके जिंदगी में भी दुख प्रवेश कर जाएगा और आप भी दुखी ही रहने लगेंगे |

हसना हो या रोना हो | सुखी रहना हो या दुखी रहना हो | ये एक वायरस की तरह है जो एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है | इसीलिए जो इंसान हमेशा दुखी रहता हो, रोता रहता हो | ऐसे लोगों से आप हमेशा दूर रहना |

आप अपनी जिंदगी में ऐसे लोगों से जुड़े जिनके अंदर एक उत्साह हो | एक पॉजिटिव एनर्जी हो | जो खुश रहना जानते हो | ऐसे लोगों के संग रहकर आप भी हमेशा खुश रहेंगे | अगर आप भी अपनी जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो ऐसे टॉक्सिक और नेगेटिव लोगों को अपनी जिंदगी से हमेशा दूर रखें |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें |

इस पोस्ट की YouTube वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नीचे दिए गए सभी कारणों से इस पोस्ट को पढ़ा जा सकता है :-

motivational
motivational speech in hindi
inspirational speech
best motivational speech
inspirational speech in hindi
best motivational speech
hindi motivational speech
powerful motivational speech
powerful motivational speech in hindi
inspirational speech
2020 motivational speech
new life motivation
10 types of toxic people
10 तरह के लोगों से हमेशा दूर रहें
best motivational speech in hindi


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye