How to treat Nerve Pain | muscle pain relief

Nerve Pain muscle pain
Nerve Pain muscle pain

Nerve Pain | muscle pain relief : मांसपेशियों में अचानक दर्द होता है, टांगों में ऐंठन रहती है या फिर टांगों, मांसपेशियों में खिंचाव रहता है | कई बार रात को लोगों को सोते समय, जागते समय उनकी मांसपेशियों में बहुत ऐंठन होती है | वैसे ये शरीर के किसी भी भाग में दर्द व ऐंठन हो सकती है | लेकिन ये ज्यादातर लोगों में टांगों में महसूस होती है |


लोग इस ऐंठन से बचने के लिए अपनी टांगों पर कोई ना कोई कपड़ा बांधते है या फिर हाथो से टांगों को दबाते है, ताकि इस दर्द को दूर किया जा सके | जब हमारी शरीर की मांसपेशियों में सिकड़ या जकड़ आ जाती है तो उस भाग पर खून का सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता, जिस कारण उस भाग पर मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन, खिंचाव महसूस होने लगता है तो अब जानते है कि आपने क्या करना है |

मांसपेशियों में दर्द होने में शरीर पर किसी भाग में दर्द होने पर एक काम करना आपके लिए बहुत फायदेमंद है आइये जानते है –

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

Nerve Pain | muscle pain relief : एक्यूप्रेशर पॉइंट :-

  • हमारे पैरों के नीचे वाला भाग जो जमीन को टच करता है उस भाग पर सबसे छोटी अंगुली के साथ वाली अंगुली है |
  • नीचे फोटो में लाल बिंदु दिखाया जा रहा है वहां आपने दबाना है |
  • जब आप इस बिंदु को दबायेंगे तो दर्द होगा |
  • आप दिन में 3 से 4 बार इस बिन्दो पर जरूर दबाएं |

क्या करें :-

पानी –

  • शरीर में पानी की कमी ना होने दें, क्योंकि अगर हमारे शरीर में पानी की कमी हो गई तो हमारे द्वारा खाया गया नमक हमारे शरीर में ही इकठ्ठा हो जायेगा |
  • बहुत से लोग ऐसे है जो भोजन में ऊपर से नमक डालकर खाते है, वो ज्यादा नमक, यूरिन के कारण बाहर नहीं निकल पाता और शरीर में ही इकठ्ठा हो जाता है |
  • अगर पानी कम पीयेंगे तो सोडियम हमारे शरीर में ही रुकने लग जायेगा जो हमारी मांसपेशियों के दर्द का कारण बनेगा |
  • कुछ लोग ऐसे है जो सुबह सो कर उठते है तो हाथों-पैरों में सूजन आ जाती है और कुछ समय बाद ठीक हो जाती है |
  • तो ये शरीर में नमक का ज्यादा होने के कारण ही होता है |
  • क्योंकि रात को खाने के साथ सोडियम ज्यादा खाया और सो गए, पानी कम पिया, इसलिए सोडियम शरीर में ही रह गया तो उस कारण सूजन आ जाती है |
  • इसलिए पानी ज्यादा से ज्यादा पीये |

शरीर में मासपेशियो में दर्द , ऐठन का कारण हमारे शरीर में कुछ मिनरल्स की कमी है और वो मिनरल्स कोनसे है – सब लोगो को एक ही लगता है हमारे शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाये तो मासपेशियो व मसल्स में दर्द होता है लेकिन ऐसा नहीं है |

  • अगर हमारे शरीर में विटामिन E, कैल्शियम, पोटेशियम, मेग्नेशियम ये चार मिनरल्स ऐसे है जिनकी कमी से मसल दर्द होता है |
  • लेकिन नर्व दर्द यानि नसों में जो दर्द होता है वो विटामिन B 12 की कमी से होता है |
  • हमारे शरीर को पुरे दिन में 1000 mg कैल्शियम की जरूरत होती है |
  • पोटेशियम 4.7 mg चाहिए |
  • मेग्नेशियम 400 mg से 420 mg चाहिए होता है |
  • विटामिन b 12 एक ऐसा मिनरल्स है जो हमे रोज चाहिए ये हमारे शरीर में इकट्ठा नहीं रहता |

इन सारी चीजों को हम कैसे पूरा करे |

विटामिन की कमी को कैसे पूरा करें –

  • विटामिन E को पूरा करने के लिए बादाम खाये |
  • गर्मियों में 7 से 8 बादाम रात को भिगो कर रख दीजिये और सुबह खा लीजिये |

कैल्शियम की कमी को कैसे पूरा करें –

  • कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आपने क्रीम वाला दूध पीना है |
  • आप दूध में गुड़ डालकर ले सकते है |
  • दूध में हल्दी डालकर पि सकते है |
  • गुड़ के साथ चने ले सकते है ये कैल्शियम के अच्छे सोरस है |

पोटेशियम व मेग्नेशियम की कमी को कैसे पूरा करें –

  • पोटेशियम व मेग्नेशियम की कमी को पूरा करने के लिए आपने केला खाना है, पक्का हुआ केला ही खाये, कच्चा केला नहीं खाना |
  • चकुंदर, तरबूज, नारियल पानी आदि का सेवन करे |
  • जो लोग जिम जाते है उन्होंने अपने मसल बनाने होते है जब वे व्यायाम करते है तो उन्हें कही ना कही दर्द हो जाता है तो उनको केला और दूध खाने की सलाह दी जाती है |
  • इसलिए मसल के दर्द दूर करने के लिए केला खाना बहुत फायदेमंद है |
  • जो लोग रात को दूध पीते है उसके अंदर अगर घर का देशी घी डालकर पीते है तो उनको मसल दर्द कभी नहीं होगा |
  • अगर आपके शरीर में वात या वायु बनती है या आपको लगता है दूध पचता नहीं है तो दूध में काली मिर्च, 1 चमच देशी घी और गुड़ इन तीनो को दूध में डालकर पि ले |

आंवला जूस –

  • आवला जूस पीना बहुत फायदेमंद है |
  • आंवला जूस आँखों की रोशनी, पेट का दर्द अदि समस्याओ के लिए फायदेमंद सुना होगा |
  • लेकिन जिनके भी मांसपेशियों में दर्द रहता है उन्हें आंवले के जूस का रोजाना सेवन करना चाहिए |
  • आंवला जूस इम्युनिटी पावर को बूस्ट करता है हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है |
  • इसके आलावा आंवले का पाउडर बनाकर भी उपयोग में ले सकते है |
  • अचार बनाकर खा सकते है |
  • आंवले जूस को शहद के साथ ले सकते है |
  • पानी के साथ ले सकते है |
  • पालक, दूध, दही, का सेवन ज्यादा करे |

Nerve Pain | muscle pain relief : मालिश कैसे करें : –

  • नहाने के 15 मिनट बाद आपने मसल व शरीर पर तेल की मालिश करनी है |
  • मालिश करने से ऐठन व दर्द दूर हो जाता है |
  • बहुत से लोगो के मन में सवाल होगा हमे नहाने के बाद मालिश क्यों करनी चाहिए |
  • अगर आप नहाने के बाद मालिश करते है तो हमारे शरीर के रोम छिद्र खुल जाते है,
  • ताकि बहुत आसानी से तेल हमारे शरीर में चला जाता है जो की ऐठन व दर्द को दूर करता है |
  • आप तिल के तेल का उपयोग कर सकते है |
  • अगर आप सरसो का तेल उपयोग कर रहे है तो उसके अंदर अजवायन और लहुसन को डालकर फिर उस तेल का इस्तेमाल करे |

गुनगुने पानी से सिकाई –

  • आप गुनगुने पानी से वात लीजिये जिस भाग में दर्द या ऐठन है |
  • अगर गुनगुने पानी के अंदर सेंधा नमक डालकर या apple cider vinegar डालकर इस्तेमाल कर सके तो आपको इसके फायदे दोगुना मिलेंगे |
  • नमक व apple cider vinegar दर्द को दूर करने का बहुत ही अच्छा साधन है |

योगा –

  • योगा करने से हमारे शरीर में स्ट्रेचिंग आती है, लचीलापन आता है, ऐठन दूर होती है |
  • लेकिन जिनकी भी मासपेशियो में दर्द रहता है उन्होंने योगा या व्यायाम बहुत जोर लगा कर नहीं करना |
  • क्योंकि उनके पहले से ही ऐठन है और वो जोर लगाकर योगा या व्यायाम करेंगे तो ये दर्द बढ़ सकता है |

Nerve Pain | muscle pain relief : क्या ना करें :-

  • कम से कम नमक का सेवन करे |
  • अगर नमक का सेवन ज्यादा करते है तो हार्ट, High BP की समस्या हो जाती है |
  • जिनको भी मांसपेशियों का दर्द है, उन्होंने खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना है |

ये थी जानकारी मांसपेशियों के दर्द व ऐठन को ठीक करने की |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा

Our Other Posts
Treatment For Uric Acid
Treatment For Varicose Veins
Home remedies for knee pain
How to Increase Good cholesterol, foods to lower Cholesterol
Treatment for Thyroid


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye