Numbness in Hands and feet Home remedy

Numbness in Hands and feet
Numbness in Hands and feet

आज हम इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं हाथ पैरों का सोना और झनझनाहट(Numbness in Hands and feet) के बारे में | बहुत सारे लोग इस समस्या से बहुत परेशान हैं | कुछ लोग इस समस्या को सामान्य मानते हैं | कुछ लोग इसे बहुत गंभीर मानते हैं | आपको बता दें नंबनेस एक ऐसी बीमारी हैं जो आगे चलकर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का रूप ले लेती है | किन कारणों से हाथ पर सोते हैं | हम इसका इलाज कैसे कर सकते हैं |

हमारे शरीर के किस भाग में दबाव पड़ने लगता है | उस भाग में खून व ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाती जिसके कारण उस भाग में किसी चीज का एहसास होना बंद हो जाता है | यानी कि अगर हमारे हाथ पैरों में खून में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से नहीं होगी तो हम किसी चीज को छुएंगे तो हमें उस चीज का एहसास भी नहीं होगा | हाथ पैरों का सुन और झनझनाहट(Numbness in Hands and feet) होना यह समस्या ज्यादातर रात के समय होती है | इसलिए आपको बता दें इस समस्या का इलाज करना बहुत जरूरी है | क्योंकि आगे चलकर यही छोटी समस्या किसी बड़ी बीमारी का कारण बन जाती है |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

हाथ पैरों का सोना और झनझनाहट का कारण – Numbness in Hands and feet for reason

इसके पीछे चार कारण है |

  • अगर किसी को थायराइड, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में यह है ज्यादातर देखा जाता है |
  • अगर किसी को थायराइड, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं भी है तो भी उन्हें हाथ पैरों के सोने की समस्या होती है |
  • उस तिथि में उनके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी है |
  • जिन्हें हम खा ले तो इस समस्या को हमेशा के लिए अपने शरीर से बाहर कर सकते हैं |
  • अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है उसके कारण भी हाथ पैर सोने लग जाते हैं |

हाथ पैरों का सोना और झनझनाहट के इलाज – Numbness in Hands and feet

4 पोषक तत्व जो नंबनेस का कारण है :-

1. विटामिन B 12 |

2. कैल्शियम |

3. आयरन |

4. पोटेशियम |

1. विटामिन B 12 की कमी को कैसे पूरा करें –

  • जिन लोगों के शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है उनके शरीर में खून की कमी हो जाती है |
  • फोलिक एसिड का अवशोषण अच्छे से नहीं हो पाता |
  • विटामिन B12 हमारे रीड की हड्डी वह नर्वस सिस्टम को बहुत प्रभावित करता है |
  • विटामिन B12 हमारे दिमाग में नसों में कनेक्शन बनाकर रखता है |
  • अगर इसकी कमी हमारे शरीर में हो जाती है तो हमें चक्कर आने लगते हैं बहुत कमजोरी फील होने लगती है थकान रहने लगती है |
  • अगर हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाएगी तो हमें एनीमिया की समस्या भी हो सकती है जिसे मेगलोब्लास्टकी एनीमिया  कहते हैं |
  • विटामिन B12 हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाता है और उन्हें लीवर तक पहुंचाता है |
  • अगर हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बनेंगे तब हमारे शरीर में ऑक्सीजन वह हिमोग्लोबिन की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाएगी |
  • विटामिन B12 हमारे नसों के ऊपर एक परत के रूप में काम करता है |
  • अगर यह विटामिन B12 हमारे शरीर में नहीं है तब नसे अपने आप मुड़ जाएंगी | 

सबसे पहले हमें अपनी आंतों को मजबूत करना होगा जिसके कारण जो भी पोषक तत्व खाते हैं वह हमारे शरीर को अच्छे से लग सके | 

सेब का सिरका –

  • सेव का सिरका के अंदर मेलिक एसिड होता है मेलिक एसिड हमारे आंतों की कार्य क्षमता को बढ़ा देता है |
  • जो भी खाना हम खाते हैं वह अच्छे से पचाने का काम करता है |
  • हमारे शरीर को पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं और लीवर में जाकर इकट्ठा हो जाते हैं |
  • जैसे जैसे हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है तब वह लीवर से पोषक तत्वों की पूर्ति कर लेता है |
  • अगर हमारी आंतें कमजोर हैं तो हमारा पोषक तत्व मल के रास्ते बाहर हो जाएगा |
  • आपने दो दो सेब का सिरका का सेवन करना है दिन में दो बार आधे गिलास पानी में मिक्स करके |
  • एक बात का ध्यान रखें आपने रात को सोते समय इसका सेवन नहीं करना |

विटामिन B12 किन चीजों में होता है –

  • विटामिन B12  मछली, मीट मैं भरपूर मात्रा में होता है |
  • दूध व दूध से बनी चीजें भी एनिमल फूड में आती है |
  • इसलिए विटामिन B12 की कमी को पूरा दूध व दूध वाली चीजों का सेवन करके भी किया जा सकता है | 
  • एक बात का ध्यान रखें आपने ज्यादा मात्रा में विटामिन B12 का सेवन नहीं करना अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके अंदर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाएगी |

पानी पीने के फायदे –

  • आप दिन में  ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिए |
  • पानी पीने से हमारे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर होते हैं |

मालिश –

  • आप हफ्ते में 3 दिन अपने हाथ पैरों व शरीर की मालिश जरूर करें और उसके बाद धूप में जरूर बैठे | 

2. कैल्शियम की कमी को कैसे पूरा करें :-

  • कैल्शियम ना केवल हमारी हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि हमारी मांसपेशियों को भी मजबूत करता है |
  • आप भिंडी खाइए, हरी सब्जियों का सेवन कीजिए इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है |

खसखस –

  • खसखस का सेवन कीजिए इसके तासीर ठंडी होती है |
  • आप रात को सोते समय खसखस को भिगो दीजिये और सुबह इसका पेस्ट बनाकर दूध में मिक्स करके इसका सेवन कीजिए |
  • जिन लोगों को नींद नहीं आती थकान बहुत ज्यादा रहती है उनके लिए खसखस का सेवन करना बहुत फायदेमंद है |
  • इसका सेवन करने से हाथों पैरों के सोने की समस्या व झनझनाहट की समस्या दूर होती है |
  • खसखस का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या भी दूर होती है |
  • जिन लोगों को थायराइड की समस्या है वह भी दूर होती है |
  • खसखस हमारे शरीर से बुरे कोलेस्ट्रोल को बाहर करती है |
  • एक बात का ध्यान रखें अगर आप इसका सेवन रात के समय करते हैं तो आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होगी |

चिया सीड –

  • चिया सीड के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत अच्छी मात्रा में होता है |
  • बल्कि इसके अंदर कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है |
  • चिया सीड की तासीर ठंडी होती है |
  • यह हमारे घुटनों के दर्द की समस्या को भी ठीक करती है |
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दूर करती है |
  • डायबिटीज की समस्या को भी दूर करती है |
  • यह हमारे शरीर में खून के प्रवाह को भी ठीक करती है |
  • थकान और कमजोरी को दूर करती है |
  • आपने एक चम्मच चिया सीड लेनी है उसे आपने एक गिलास पानी के अंदर 3 घंटों के लिए भिगो कर रख  देनी है |
  • उसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं |

तिल –

  • तिल का सेवन करना कैल्शियम की कमी को पूरा करने का बहुत अच्छा  सोर्स है |
  • आप एक चम्मच तिल को पानी में भिगोकर रख दीजिए |
  • 3 से 4 घंटों के बाद इसका आप पेस्ट बना लीजिए |
  • उसके बाद एक चम्मच शहद मिक्स कर लीजिए |
  • उसके बाद आप इसे एक गिलास दूध के अंदर मिक्स करके सुबह नाश्ते के समय लीजिए |
  • ऐसा करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है |

चुना –

  • आप चुना का सेवन कीजिए |
  • इससे कैल्शियम की पूर्ति होती है |
  • आप कनक के दाने के जितना चुने का सेवन कीजिए |
  • आप चुने का सेवन गन्ने के जूस, दाल में मिक्स करके ले सकते हैं या फिर दही में मिक्स करके ले सकते हैं |
  • एक बात का ध्यान रखें आप चुने का सेवन सुबह खाली पेट और रात को सोते समय नहीं करें |
  • दिन के समय में कभी भी कर सकते हैं |
  • जिन लोगों को पथरी की प्रॉब्लम है उन लोगों ने चुने का सेवन नहीं करना |

3. आयरन की कमी को कैसे पूरा करें :-

पालक –

  • पालक के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन होता है |
  • आप पालक का जूस पीजिए पालक की सब्जी खा सकते हैं |
  • पालक के जूस का सेवन दिन में एक बार करना है |
  • 15 दिन रोजाना पालक का सेवन करने से आयरन की कमी पूरी हो जाती है |

खजूर व किशमिश –

  • आप रात को सोते समय खजूर व किसमिस को भिगो दीजिये और सुबह इनका सेवन कीजिए |

4. पोटेशियम की कमी को कैसे पूरा करें :-

  • पोटेशियम हमारे शरीर में नंबनेस की समस्या को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है |
  • पोटेशियम की कमी होने के बाद हमारे शरीर में नंबनेस की समस्या रहने लग जाती है |
  • मांसपेशियों में दर्द रहने लगता है |
  • पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए पोटेशियम से भरपूर चीजों का सेवन करना होगा |
  • जैसे कि नारियल पानी पीजिए |
  • तरबूज खाइए |
  • केला खाइए |
  • चुकंदर का सेवन कीजिए |

ये थी जानकारी हाथ पैरों का सोना और झनझनाहट के इलाज(Numbness in Hands and feet) के बारे में |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye