treatment and exercises for sciatica pain relief

treatment and exercises for sciatica pain relief
treatment and exercises for sciatica pain relief

आज हम इस पोस्ट में बताने जा रहे है साइटिका दर्द(sciatica pain) को ठीक करने के इलाज व् एक्सरसाइज(treatment and exercises for sciatica pain relief) के बारे में | अगर आपके कमर में कोई दिक्कत आ चुकी है | आपको चलने फिरने में बहुत दिक्कत आती है | इसके अलावा जब आप सोते हैं तो करवट लेने में बहुत दिक्कत आती है | तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत खास है | क्योंकि साइटिका का दर्द(sciatica pain) पूरी टांग में चला जाता है | अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो यह इंसान को अपाहिज बना रहता है | तो आज हम इस पोस्ट में आपको इसके इलाज(treatment) के बारे में बताने जा रहे हैं | इलाज(treatment) को जानने से पहले बीमारी की जड़ को जानना बहुत जरूरी है |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

साइटिका का दर्द क्या है :-

  • साइटिका का दर्द(sciatica pain) हमारे कूल्हों से शुरू होता है |
  • हमारी रीड की हड्डी के अंदर वर्टिकास बने होते हैं जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में छल्ले कहा जाता है |
  • इन छल्लो से पतली पतली नसे निकलती हैं जोकि कूल्हों  मैं जाकर एक मोटी नस का निर्माण करती है |
  • जिसे साइटिका की नस कहा जाता है |
  • रीड की हड्डी में जो छल्ले होते हैं वह अपनी जगह से खिसक जाते हैं तब यह साइटिका की पतली नस को दबा लेते हैं |
  • जिसके कारण साइटिका की पूरी नस के अंदर खून का प्रवाह सही से नहीं हो पाता और दर्द शुरू हो जाता है |
  • तब यह दर्द कूल्हों से शुरू होकर पूरी टांग में चला जाता है जिसके कारण चलने फिरने में बहुत परेशानी होती है |
  • कुर्सी पर बैठकर जब खड़े होते हैं तब खड़े होने में बहुत तकलीफ होती है |
  • करवट लेने में बहुत दिक्कत आती है किसी चीज को दोनों हाथों से नहीं उठा सकते |

साइटिका का दर्द किन लोगों को होता है :-

  • कुछ लोग सॉफ्ट गद्दे पर सोते हैं उन लोगों को साइटिका का दर्द ज्यादा होता है |
  • जो लोग बहुत ज्यादा मोटे हैं उन्होंने किसी दिन ज्यादा काम कर लिया चाहे तो किसी चीज को धक्का लगा लिया  तब उनकी मांसपेशियों में ऐंठन आ जाती है |
  • जो कि साइटिका की नस को प्रभावित करती है |
  • अगर आपका रोजाना का काम ज्यादा वजन उठाने का है तब कमर दर्द से यह समस्या शुरू हो जाती है और साइटिका के दर्द में बदल जाती है |
  • क्योंकि जब ज्यादा वजन वाली चीजें उठाते हैं तब यह छल्ले अपनी जगह से खिसक जाते हैं और नस को दबा लेते हैं |
  • कुछ लोग ऐसे हैं जो गलत पोजीशन में सोते हैं और गलत पोजीशन में ही खड़े होते हैं |
  • यानी कि उल्टे सोते हैं पैरों को टेढ़ा मेढ़ा करके सोते हैं |
  • कुछ लोग ऐसे हैं जो बिल्कुल भी व्यायाम एक्सरसाइज योगा नहीं करते |
  • जो लोग अपने शरीर का ज्यादा जोर लगाते हैं यानी कि बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं बहुत ज्यादा काम करते हैं |
  • तब उनके अंदर भी कमर दर्द शुरू हो जाता है और वह धीरे-धीरे साइटिका के दर्द में बदल जाता है |
  • यह सब नसों की समस्या ही है |

नसों की समस्या होने का कारण :-

  • शरीर में वायु बहुत ज्यादा बनने लगती है |
  • वात वाली चीजें ज्यादा खाते हैं तब हमारे शरीर में ना केवल हड्डियों पर दुष्प्रभाव पड़ता है यानी की हड्डियां कमजोर होती है जोड़ों का दर्द होता है |
  • नसों से संबंधित समस्याएं भी हो जाती है इसलिए हमें जितनी भी वात वाली चीजें हैं |

नसों की समस्या में किन चीजों का सेवन ना करें :-

  • हमें जितनी भी वात वाली चीजें हैं उनका सेवन नहीं करना |
  • जैसे कि आलू, भिंडी, चावल, अरबी आदि का सेवन नहीं करना |
  • चने की दाल, उड़द की दाल इनका सेवन नहीं करना |

साइटिका दर्द को ठीक करने के इलाज व् एक्सरसाइज – treatment and exercises for sciatica pain relief

शरीर से वात को बाहर करने का उपाय :-

शरीर से बात को बाहर करने के लिए दो चीजों का सेवन करना है –

1. मेथी दाना |

treatment and exercises for sciatica pain relief - Fenugreek seeds - Image - 1

मेथी दाना खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

2. गिलोय |

treatment and exercises for sciatica pain relief - giloy - Image - 2

गिलोय जूस खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

गिलोय के जूस का सेवन कैसे व कितनी मात्रा में करें :-

  • आपने गिलोय का जूस 3 चम्मच लेना है |
  • आधे गिलास पानी के अंदर मिक्स करके दिन में किसी भी समय पी सकते हैं |
  • लेकिन सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद है |
  • गिलोय का सेवन करने से हमारे जोड़ों का दर्द ठीक होता है |
  • मधुमेह की समस्या ठीक होती है |
  • खून की कमी की समस्या दूर होती है |
  • प्लेटलेट्स को नहीं घटने देती |

इस तरीके से भी कर सकते हैं –

गिलोय का सेवन :-

  • अगर आपको गिलोय की बेल का टुकड़ा मिल जाए तो उसे आप एक गिलास पानी के अंदर रात को भिगो कर रख देना है |
  • भिगोने से पहले आप गिलोय के टुकड़े को अच्छे से कूट लें |
  • सुबह उठकर उस पानी को उबाल लीजिए |
  • ठंडा होने पर छानकर पी लीजिए |

नसों में सूजन को दूर करने का उपाय :-

जब तक मांसपेशियों व नसों में आई सूजन को ठीक नहीं किया जाएगा तब तक साइटिका(sciatica) की समस्या कैसे ठीक हो पाएगी | सूजन को दूर करने का काम मेथी दाना करता है |

मेथी दाना –

  • मेथी दाना हमारे शरीर से वात को भी बाहर करेगा और नसों में आई सूजन को भी दूर करेगा |
  • इसका सेवन करने से वजन भी घटता है |
  • मधुमेह की समस्या भी दूर होती है |
  • मेथी दाना के अंदर अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है |
  • जिन लोगों के अंदर कैल्शियम की कमी है उन लोगों ने मेथी दाना का सेवन करना फायदेमंद है |

मेथी दाना का सेवन कैसे व कितनी मात्रा में करें –

  • आपने रात को सोते समय एक गिलास पानी के अंदर एक चम्मच मेथी दाना को भिगो कर रख देना है और सुबह पानी को भी पी लीजिए |
  • अगर सर्दी है तो मेथी दाने का सेवन भी कर लीजिए |
  • लेकिन अब गर्मियां चल रही है तो मेथी दाने का सेवन ना करें |
  • खांसी व गले से संबंधित कोई भी समस्या है उन लोगों ने मेथी दाने का सेवन जरूर करना है |

खून का प्रभाव ठीक करने का उपाय :-

  • खून का प्रवाह हमारे शरीर में अच्छे से होता रहे उसके लिए हमें लहसुन खाना बहुत फायदेमंद है |
  • आपने दो कली लहसुन का सेवन करना है |
  • आपने लहसुन को कच्चा ही खाना है कच्ची लहसुन खाने के बहुत सारे फायदे हैं |

क्या करें :-

एक्सरसाइज करें –

रोजाना एक्सरसाइज(exercise) जरूर करनी है | हम आपको एक्सरसाइज(exercise) के अंदर दो योगासन बता रहे हैं | जो कि साइटिका के दर्द व कमर दर्द को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद है |

1. भुजंगासन |

treatment and exercises for sciatica pain relief - भुजंगासन  - Image - 3

2. कमर चक्रासन |

treatment and exercises for sciatica pain relief - कमर चक्रासन - Image - 4
  • यह दोनों आसन आपको साइटिका के दर्द, कमर दर्द में बहुत आराम देंगे |
  • एक्सरसाइज(exercise) करने पर 1 दिन में आपको आराम नहीं मिलेगा |
  • आपने रोजाना दिन में दो बार यह दोनों एक्सरसाइज(exercise) खाली पेट करनी है सुबह और शाम |
  • जब आप इसे खाली पेट करेंगे तब आपको एक्सरसाइज(exercise) के फायदे ज्यादा मिलेंगे |

मालिश करें –

  • आपने तिल के तेल से मालिश करनी है |
  • तिल का तेल खून के प्रवाह को ठीक रखता है |
  • यह देखने में गाढ़ा होता है |
  • आपने तिल का तेल लेना है उस टांग पर मालिश करनी है जहां भी आपको साइटिका का दर्द(sciatica pain) होता है |
  • एक बात का ध्यान रखें आपने हथेली से मालिश नहीं करनी |
  • क्योंकि हथेली से ज्यादा दबाव लगता है इसलिए आपने अपनी उंगलियों से मालिश करनी है |

सुबह की धूप –

  • आपने कम से कम 15 से 20 मिनट धूप में बैठना है |
  • धूप में बैठने से मालिश का असर दोगुना हो जाएगा |

सावधानियां –

  • आपने अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व वाले आहार लेने हैं |
  • बाहर की चीजें खाना बिल्कुल बंद कर दें जैसे कि तली भुनी चीजें, मैदा वाली चीजें, कोल्ड ड्रिंक |
  • खट्टी चीजों का कम से कम सेवन करें |
  • रात को सोते समय तो बिल्कुल भी खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना |
  • फ्रिज का पानी या बर्फ वाला पानी बिल्कुल नहीं पीना |

ये थी जानकारी साइटिका दर्द को ठीक करने के इलाज व् एक्सरसाइज(treatment and exercises for sciatica pain relief) के बारे में |

इस पोस्ट को नीचे दिए गए कारणों से भी पढ़ा जा सकता है :-

साइटिका दर्द को ठीक करने के इलाज व् एक्सरसाइज, treatment and exercises for sciatica pain relief, कूल्हों में दर्द का घरेलू इलाज, Home remedy for hip pain, टांग में दर्द का घरेलू इलाज, Home remedies for leg pain, नसों में सूजन व् दर्द का घरेलू इलाज, Home remedies for neuralgia and pain, Measures to correct blood circulation, ब्लड का सर्कुलेशन सही करने का उपाय, मेथी दाना के फायदे, Benefits of fenugreek seeds, गिलोय जूस के फायदे, Benefits of Giloy juice

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye