एड़ियों में दर्द (ankle pain) का इलाज | Treatment of ankle pain

Treatment of ankle pain
Treatment of ankle pain

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एड़ियों में दर्द (ankle pain) का इलाज | Treatment of ankle pain के बारे में | एड़ियों का दर्द किन लोगों को होता है | किन कारणों से एड़ियों का दर्द होता है | इसका इलाज हमने कैसे करना है | एक एक्यूप्रेशर पॉइंट बताएंगे अगर उसे आपने उत्तेजित कर दिया तो एड़ियों का दर्द ठीक हो जाएगा |

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

एड़ियों का दर्द आखिर होता क्यों है – Why do ankles hurt :-

एड़ियों में दर्द (ankle pain) - Image - 1
  • एड़ियों का दर्द हमेशा ही सुबह के समय होता है ज्यादातर यह दर्द महिलाओं में ज्यादा होता है |
  • महिलाएं एड़ियों के दर्द को अनदेखा भी करती हैं अगर यह सुबह के समय हो रहा है तो यह 2 से 3 मिनट बाद अपने आप ठीक हो जाता है |
  • कई बार यह लंबे समय तक भी दर्द होता है |
  • ज्यादातर यह सुबह के समय होता है जब हमारी मांसपेशियां गर्म हो जाती है तब यह दर्द 2 से 3 मिनट में ठीक हो जाता है |
  • महिलाएं अक्सर घर के काम में अपने आप को ही भूल जाती है |
  • जिसके कारण उन्हें एड़ियों का दर्द महसूस नहीं होता और वह इलाज भी नहीं कर पाती |
  • हमारा शरीर हड्डियों के ढांचों से बना है और यह हड्डियां कैल्शियम से बनी होती है इन हड्डियों के ऊपर मांसपेशियां होती है |
  • जिसे आम बोलचाल की भाषा में मांस कहा जाता है जो कि हमारे शरीर को आकार देता है |
  • उसी हिसाब से हमारे पैर में भी हड्डी होती है जिसे कलकेनियस या हिलबोन भी कहते है |
  • जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हड्डियां कैल्शियम से बनी होती है |
  • जो पैर की हड्डी है वह भी कैल्शियम से बनी होती है |
  • लेकिन कई बार ऐसा होता है पैर की हड्डी में कैल्शियम ज्यादा रुक जाता है और वहां कैल्शियम जमा होना शुरू हो जाता है |
  • वह नुकीली हड्डी बनाना शुरू कर देता है |
  • जिसके कारण क्या होता है एडी की आसपास की मांसपेशियां को चुभन देना शुरू कर देता है |
  • जिसके कारण वहां कभी-कभी सूजन आ जाती है और लगातार दर्द भी रहने लगता है |
  • यह दर्द कुछ समय के लिए होता है और कुछ समय के लिए ठीक भी हो जाता है |

एड़ियों का दर्द किन कारणों से होता है – What causes ankle pain :-

  • एड़ियों में दर्द होने के दो कारण हैं जिन लोगों के अंदर वात यानी वायु ज्यादा बनती है |
  • उन लोगों को एड़ियों का दर्द हो सकता है |
  • इसके अलावा जिन लोगों के शरीर में एसिड यानी अमल ज्यादा बनता है |
  • उसका आपने कोई भी इलाज नहीं किया और वह एसिड बढ़ता बढ़ता खून में जमा होने लगता है |
  • जो कि यूरिक एसिड का रूप ले लेता है यूरिक एसिड हमारे पैरों में जाकर हमारे जोड़ों में जाकर जमा हो जाता है |
  • जिसके कारण हमारी एड़ियों में दर्द रहना शुरू हो जाता है |

किन लोगों को एड़ियों का दर्द ज्यादा होता है :-

  • जिन लोगों का खाना अच्छे से नहीं बच पाता जिन लोगों का पाचन तंत्र मजबूत नहीं है |
  • वह लोग खाना खाते हैं तब वह खाना अच्छे से नहीं पचता है और वही खाना एसिड के रूप में हमारे शरीर में जमा होने लगता है |
  • जिसके कारण एड़ियों का दर्द होता है |
  • कुछ लोग ऐसे हैं जो रोजाना हाई हील की सैंडल पहनते हैं उनके मसल हमेशा ऐठन में रहते हैं |
  • जिसके कारण हील पेन होने लगता है |
  • इसके अलावा जिनका काम पूरे दिन में 9 से 10 घंटे खड़े रहने का है |
  • उसके कारण भी एड़ियों में दर्द रहने लगता है |
  • जो लोग बहुत ज्यादा मोटे हैं वजन बहुत ज्यादा है उनका पूरा भार उनके एडीओ पर जाता है उस स्थिति में भी  एड़ियां दर्द करने लग जाती है |

किन चीजों का सेवन नहीं करें – What not to eat :-

  • आपने वात यानि वायु वाली चीजों का सेवन नहीं करना |
  • जैसे- आलू बैंगन भिंडी चावल अरबी इन चीजों का सेवन नहीं करें |
  • रात को सोते समय खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना |
  • जब भी खाना खाए तो खाने को अच्छे से चबा चबा कर ही खाएं |

इसके अलावा आपने जो एक काम और करना है | वह है आपने अपनी एडी का एक्स-रे जरूर करवाना है | ताकि आपको पता चल सके कहीं आपके एडीओ में कैल्शियम तो इकट्ठा नहीं होता जो एक हड्डी के रूप में बन रहा हो | एक सामान्य टेस्ट और होता है जिससे पता चलता है कि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है या नहीं | तो इसलिए आप यह दोनों टेस्ट एक बार जरूर करवा लें | अगर आप की एड़ियों में दर्द लगातार बना रहता है |

एड़ियों में दर्द (ankle pain) का इलाज :-

अगर एड़ियों में कैल्शियम जमा होता है तब कैसे करें इलाज :-

  • जो आप कैल्शियम खा रहे हैं वह आपके शरीर को नहीं मिल रहा है और वह नुकीली हड्डी का रूप ले रहा है |
  • ऐसी स्थिति में आपके शरीर को कैल्शियम नहीं मिल रहा है |
  • आपकी आंतें कमजोर हैं क्योंकि जो कैल्शियम है वह एनर्जी के रूप में आपके शरीर को नहीं मिल रहा है |
  • बल्कि हड्डियों के साथ जाकर चिपक रहा है |
  • इसके लिए आपको सेब का सिरका का सेवन दिन में 1 बार करना होगा |
  • वह भी आपको दिन में 4 से 5 के बीच में ही लेना होगा ना तो इसे आप सुबह खाली पेट दीजिए ना रात को सोते समय लीजिए |

सेब का सिरका की पहचान – Identification of apple cider vinegar

एड़ियों में दर्द (ankle pain) - Apple cider vinegar -Images - 2

सेब का सिरका की खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण एड़ियों में होता है दर्द तब कैसे करें इलाज :-

  • अगर आपकी एड़ियों में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण दर्द हो रहा है या आपके शरीर में बात ज्यादा बनती हैं |
  • तो आपने गिलोय के जूस का सेवन करना है गिलोय को एक औषधि माना जाता है |
  • यह एक सामान्य बेल नहीं है गिलोय के सेवन से कब्ज की समस्या भी ठीक होती है |
  • गिलोय के और भी बहुत सारे फायदे हैं |
  • आपने रोजाना तीन से चार चम्मच गिलोय का जूस लेना है |
  • इसे आधा गिलास पानी में मिक्स कर लीजिए और सुबह खाली पेट पी लीजिए |
  • दिन में एक बार फिर इसे पीजिए जब भी आप खाली पेट महसूस करें यानि की दिन में 2 बार गिलोय का सेवन करना है |

(और पढ़ें – गिलोय के फायदे )

गिलोय की पहचान – Identification of Giloy

गिलोय जूस को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें :-

एड़ियों के दर्द को ठीक करने का एक्यूप्रेशर पॉइंट – Ankle pain Acupressure point

  • आपने अपने हाथ को उल्टा कर लेना है और मिडिल उंगली पर आपने एक्यूप्रेशर पॉइंट ढूंढना है |
  • तो मिडिल उंगली के 3 भाग होते हैं जैसे कि हम नीचे फोटो में दिखा रहे हैं जहां पर एक्यूप्रेशर पॉइंट है |
  • वहां पर आपको लाल बिंदु दिखाया जा रहा है आपने इस बिंदु को दबाना है |
  • ठीक ऐसे ही आपने दूसरे हाथ में इस बिंदु को दबाना है |
  • जब आप इस बिंदु को दबएंगे तब आपको एड़ियों के दर्द में बहुत ज्यादा आराम मिलेगा |
एड़ियों में दर्द (ankle pain) - Acupressure point - Images - 3

ये थी जानकारी एड़ियों में दर्द (ankle pain) का इलाज | Treatment of ankle pain के बारे में |


अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |
मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

इस पोस्ट की पर वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें :-

नीचे दिए गए सभी कारणों से इस पोस्ट को पढ़ा जा सकता है :-

  • ediyo me dard
  • ediyo me dard ka ilaj
  • एड़ियों का दर्द किस वजह से होता है
  • ediyon me dard kyu hota hai
  • heel pain kyo hota he
  • ediyo ka dard
  • ediyo ka ilaj
  • heel pain treatment
  • heel pain treatment in hindi
  • एड़ियों के दर्द का इलाज
  • heel pain relief exercises
  • how to cure heel
  • how to cure heel pain
  • एड़ियों में दर्द क्यों होता है
  • एड़ियों का इलाज
  • plantar fasciitis treatment

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye