Exercise for shoulder | Neck Pain

Exercise for shoulder
Exercise for shoulder

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कंधो में दर्द को ठीक करने का एक्यूप्रेशर पॉइंट(Exercise for shoulder | Neck Pain) के बारे में | जिन लोगों के कंधो में दर्द है वह अपनी बाजू उठाते हैं तो उनकी बाजू नहीं उठती | यानी कि कंधों में इतना दर्द है बाजू उठाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है | जिनकी गर्दन में बहुत दर्द रहता है उनको अपनी लाइफ में बहुत ज्यादा प्रॉब्लम रहती है |

कुछ लोग ऐसे हैं जिनके कुछ दिनों के बाद ऐसा हो जाता है | तो इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं यह समस्या किन लोगों को ज्यादा आती है | इसका इलाज कैसे कर सकते हैं | हम आपको इस पोस्ट में एक्यूप्रेशर पॉइंट के द्वारा इस समस्या का हल बताएंगे | यह दर्द अभी हुआ है चाहे यह दर्द पुराना है | कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र ज्यादा हो जाती है तो उनको यह दर्द सामान्य हो जाता है | 

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

किन लोगों को यह दर्द होता है :-

  • जिन लोगों की मांसपेशियों में दर्द रहता है यानी मांसपेशियां कमजोर हैं या फिर जिन की नसें कमजोर हैं |
  • यह दर्द दो कारण से ही होता है |
  • चाहे तो यह दर्द कमर में हो जाए कंधों में हो जाए या पिंडलियों में हो जाए |
  • यानी कि जिनको भी मसल पेन हो रहा है तो उसके पीछे शरीर में दो चीजों में बदलाव है |
  • एक आम आदमी के मुकाबले उनके मांसपेशियां कमजोर हैं और नशे कमजोर है | 

नसों को मजबूती देने के लिए क्या करें :-

  • नसों को मजबूत करने के लिए शरीर में विटामिन B12 पूरा होना बहुत जरूरी है |
  • विटामिन B12 कैसा विटामिन है जो नसों के ऊपर एक प्रत के रूप में काम करता है |
  • अगर हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है |
  • नसों के ऊपर जो परत चढ़ी हुई होती है वह कमजोर हो जाती है जिसके कारण नसें कमजोर हो जाती हैं |
  • जब हम किसी काम को करते हैं तो नसें मुड़ जाती है |
  • जिसके कारण शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने लगता है |
  • कुछ लोगों की मांसपेशियां कमजोर होती है |

मांसपेशियां कमजोर होने का कारण :-

  • जिन लोगों के शरीर में विटामिन B12 और कैल्शियम की कमी होती है उन लोगों के मांसपेशियों में दर्द होने लगता है |
  • कैल्शियम ना केवल हमारी हड्डियों को मजबूती देता है |
  • बल्कि हमारे मांसपेशियों को मजबूती देता है |
  • आपको नसों को मजबूत करने के लिए अपने शरीर में विटामिन B12 और कैल्शियम की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी होगा |

एक्यूप्रेशर पॉइंट :-

  • हाथ का पीछे वाला भाग यानी उल्टा हाथ | 
  • उल्टा हाथ करने पर हम देखते हैं हमारी उंगलियों जहां खत्म हो जाती है वहां नीचे हाथ में सीधी हड्डी  नीचे की तरफ जाती है |
  • दो उंगलियों के बीच में एक खाली जगह बनी होती है जिसे चैनल बोलते हैं |
  • यह उंगलियों के बीच का गैप होता है जैसा आपको नीचे फोटो में दिखाया जा रहा है |
  • आपने इसी गैप को दबाना है |
  • इसे आपने दिन में पांच या छह बार दबाना है |
  • अगर आप चाहे तो इसे 10 से 15 बार भी दबा सकते हैं |
  • बस एक चीज का ध्यान रखें 1 या 2 मिनट से ज्यादा नहीं दबाना और 3 दिन से ज्यादा इस एक्यूप्रेशर पॉइंट को नहीं  दबाना | 
  • अगर आपके राइट कंधे में दर्द हो रहा है या आपके राइट तरफ गर्दन दर्द कर रही है तो आपने राइट हाथ के चैनल को दबाना है |
  • अगर आप के लेफ्ट कंधे में दर्द हो रहा है तो लेफ्ट हाथ के चैनल दबाएं |

विटामिन B12 को कैसे पूरा करें :-

  • विटामिन B12 कैसा विटामिन है जिसे रोजाना का रोजाना हमें लेना पड़ता है |
  • यानी यह वाटर शो लेबल है इसे हम अपने शरीर में इकट्ठा करके नहीं रख सकते |
  • इसे रोजाना किसी न किसी आहार से हमें अपने शरीर में लेना पड़ता है |
  • जब हम फ्रेश होते हैं या वॉशरूम जाते हैं तब यह विटामिन हमारे शरीर से बाहर हो जाता है |
  • इसलिए इसे वॉटर सॉल्युबल कहते हैं |
  • हमें इसे रोजाना का रोजाना लेना होगा |

अंकुरित अनाज – 

  • विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा सोर्स अंकुरित अनाज है |
  • अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में  विटामिन B12 होता है |
  • आपने दूध व दूध से बनी चीजों का सेवन करना है |
  • इसमें भी भरपूर मात्रा में विटामिन B12 होता है |

कैल्शियम की कमी कैसे पूरा करें –

  • कैल्शियम हमारे शरीर में इकट्ठा होकर रह जाता है |कैल्शियम को इकट्ठा करने के लिए हमें कैल्शियम को खाना पड़ेगा |
  • यानी कैल्शियम से भरपूर आहार लेने होंगे तभी हमारे शरीर में इकट्ठा होगा |

चिया सीड –

  • चिया सीड के अंदर किसी अन्य चीजों से दो से तीन गुना ज्यादा कैल्शियम होता है |
  • इसलिए आप चिया सीड का सेवन करें |
  • आपने एक चम्मच चिया सीड एक गिलास पानी में भिगो देना है 3 घंटों के लिए |
  • उसके बाद इसका रूप जैल की तरह बन जाएगा फिर आप इसे खा सकते हैं |
  • आप मिठास के लिए इसके अंदर शहद को मिक्स कर सकते हैं | 

रागी – 

  • रागी के अंदर भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है आप रागी का सेवन जरूर करें |
  • आपने  रागी को हल्का सा भून लेना है 4 से 5 मिनट के लिए |
  • उसके बाद आप इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए |
  • जब वह ठंडा हो जाए तब उसे मिक्सर में डालकर इसका पाउडर बना लें |
  • रोजाना एक चम्मच एक गिलास दूध के अंदर डालकर आपने पी लेना है |
  • इस तरह  आप रागी का सेवन कर सकते हैं |

दर्द हो तब क्या करें :-

  • ज्यादातर लोग जब दर्द होता है तब पेन किलर ले लेते हैं |
  • लेकिन आपको बता दें पेन किलर के बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव हैं |
  • उसके जगह आप हल्दी वाले दूध का सेवन करें |
  • आपको बता दें वैसे गर्मियों में हल्दी का सेवन नहीं किया जाता क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है |
  • लेकिन जब कोई समस्या होती है तो हम दवाई भी तो लेते ही हैं ठीक उसी तरह हम इसका सेवन कर सकते हैं |
  • आपने एक गिलास दूध के अंदर एक चुटकी हल्दी डालकर मिक्स करके पी लेना है |
  • एक बात का ध्यान रखें आपने हल्दी को पकाकर नहीं पीना |
  • यानी आप पहले दूध को उबालने फिर जब उसे गुनगुना होने के लिए रखते हैं तब उसके अंदर एक चुटकी हल्दी मिक्स कर दें |

ये थी जानकारी कंधो में दर्द के इलाज के बारे में |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye