how to make strong bones in hindi

make strong bones
make strong bones

दोस्तों पानी या दूध के साथ यह तीन चीजें ले लो कमजोरी, थकान, कैल्शियम की कमी, हड्डियों की कमजोरी(make strong bones), जोड़ों में दर्द, हमेशा के लिए खत्म | 65 की उम्र में 25 जैसी चुस्ती और फुर्ती महसूस करेंगे | दोस्तों आपने ज्यादातर देखा होगा कि कुछ लोगों को किसी काम को करने से पहले ही थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है | क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है | ऐसा होता है हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण | कैल्शियम हमारे शरीर की कोशिका के लिए बहुत जरूरी होता है | खासतौर पर हमारी नसों, हार्ट, ब्लड और मसल के लिए |

(और पढ़ें – जोड़ों का दर्द, गठिये का घरेलू उपचार)

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

कैल्शियम की कमी से क्या होता है – What happens due to calcium deficiency :-

  • कैल्शियम की कमी होने से हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं |
  • जैसे की मांसपेशियों का सुन होना, हाथ-पैरों और जोड़ों में दर्द होना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना |
  • इसके अलावा भी नाखूनों से संबंधित लक्षण दिखाई देना |
  • नाखून धीरे-धीरे बहुत कमजोर हो जाते हैं वह खुद-ब-खुद टूटने लगते हैं |
  • दरअसल कैल्शियम की कमी से हमारी हड्डियों में बोन डेंसिटी कम हो जाती है |
  • कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसा खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है |
  • आप उम्र के चाहे किसी भी पड़ाव पर हो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर एक इंसान को कैल्शियम की बहुत ज्यादा जरूरत होती है |

(और पढ़ें – मांसपेशियों के दर्द का घरेलू उपचार)


दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन अगर हम रोजाना करते हैं तो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी काफी हद तक पूरी हो जाती है तो आज मैं आपको ऐसी ही तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे साथ में बताएंगे कि आपने इन्हीं चीजों का सेवन किस तरीके से करना है |

1. काले तिल(Black mole)

2. खसखस(poppy seed)

3. बादाम(Almond)

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें काले तिल का सेवन – Use black sesame seeds to make strong bones

  • पहली चीज जो हमारी बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करती है वह तिल |
  • बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होता है कि हमें तिल कौनसे कलर के खाने चाहिए |
  • काले खाएं या फिर सफेद खाएं |
  • तो सबसे ज्यादा कैल्शियम काले तिलों में होता है |
  • काले तिल हमारे लिए इतनी ज्यादा फायदेमंद है अगर हम इसका एक चम्मच सेवन करते हैं तो हमें 100 मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाता है |
  • कैल्शियम के साथ-साथ इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, और  फोलेट काफी अच्छी मात्रा में होता है जो कि हमारे दांतो, बालों, हड्डियों और बॉडी और मसल के लिए बहुत फायदेमंद है |
  • यह हमारे दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है |
  • साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में होता है जोकि हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं |
  • खास बात यह है कि हमारी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है |
  • इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिनको भी कब्ज की समस्या रहती है या आंतों से संबंधित कोई भी समस्या है उनको भी रोजाना एक चम्मच काले तिल का सेवन जरूर करना चाहिए |
  • यह तिल हमें अंदर से स्ट्रांग बनाते हैं और बाहर से खूबसूरत बनाते हैं |

(और पढ़ें – कब्ज की समस्या का घरेलू इलाज)

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें खसखस का सेवन – Use poppy seeds to make strong bones

  • दूसरी चीज जो हमें रोजाना लेनी चाहिए वह खसखस |
  • दोस्तों खसखस के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड,  प्रोटीन और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है |
  • साथ ही इसमें कैल्शियम,थाइमिन भरपूर फाइबर होने के कारण यह हमारी पेट से संबंधित सभी समस्याओं को हल करता है |
  • जिनको नींद नहीं आती उनको रोजाना खसखस का सेवन करना काफी फायदेमंद है |
  • खसखस सांस से संबंधित सभी तरह की समस्याओं के लिए फायदेमंद है  यानी जिनको अस्थमा की समस्या है उनको रोजाना खसखस का सेवन करना चाहिए |
  • खसखस हमारी हड्डियों के विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद है |
  • इसमें कैल्शियम ,  मैग्नीज, कॉपर, और जिंक, यह हमारी हड्डियों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद है |
  • यह एक अच्छी कैल्शियम सप्लीमेंट की तरह हमारी बॉडी में काम करता है |
  • हड्डियों के साथ-साथ यह हमारे दिमाग, आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है |
  • चाहे आपको थायराइड की प्रॉब्लम है या फिर डायबिटीज की प्रॉब्लम है |
  • चाहे हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है आप खसखस का सेवन बहुत आराम से कर सकते हैं |

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें बादाम का सेवन – Use almonds to make strong bones

  • तीसरी चीज जिसकी हम बात कर रहे हैं वह है बादाम |
  • बादाम के अंदर अच्छी मात्रा में विटामिन E होता है जो हमारी आंखों, दिमाग और दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है |
  • इसके साथ इसके अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो कॉन्स्टिपेशन यानी कि कब्ज जैसी समस्या में काफी राहत देता है और आंतों से संबंधित समस्याओं को दूर करता है |
  • हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है |
  • साथ ही इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है जो हमारे मसल को स्ट्रांग बनाने का काम करता है  |
  • बादाम का सेवन करने से न केवल हमारी बॉडी के ऑर्गन सही रहती हैं हेल्थी रहते हैं |
  • बल्कि यह हमारी स्किन पर भी ग्लो लाता है |
  • क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई मौजूद है |

काले तिल, खसखस, बादाम का सेवन कैसे व कितनी मात्रा में करें :-

सेवन करने का पहला तरीका –

  • सबसे पहले आपने एक कटोरी के अंदर एक चम्मच काले तिल लेनी है |
  • उसके अंदर आपने एक चम्मच खसखस मिक्स करनी है |
  • साथ ही आपने इसमें मिक्स करने हैं सात से आठ बादाम |
  • इन तीनों चीजों को आपने एक साथ पानी में भिगोकर रख देना है रात को |
  • इसका सेवन आपने सुबह फ्रेश होने के बाद यानी यह कह सकते हैं सुबह आप गुनगुना पानी पी लीजिए |
  • उसके बाद फ्रेश होने के बाद खाली पेट इसका सेवन करना है |
  • उस टाइम आप बादाम के छिलके उतारकर खसखस और काले तिल को अच्छे से चबाकर खा लीजिए |
  • इसके अलावा पानी जो बच गया है उसको भी साथ में पी लीजिए |
  • इस तरीके से आपने इन तीनों चीजों का सेवन करना है |

(और पढ़ें – गिलोय के जूस के फायदे)

सेवन करने का दूसरा तरीका –

  • दोस्तों अगर आप इसका सेवन इस तरीके से नहीं करना चाहते तो एक और तरीका है तो आपको क्या करना है |
  • एक कटोरी के अंदर आपने एक चम्मच काले तिल, एक चम्मच आपने खसखस ले ली |
  • उसके साथ आपने 5 से 6 बादाम ले लिए |
  • इनको आप पीस लीजिए पाउडर के फॉर्म में तैयार कर लीजिए |
  • इसके इलावा आपने एक गिलास दूध लेना है |
  • उसके अंदर आपने इनका मिशन मिक्स कर देना है |
  • जितनी क्वांटिटी मैंने बताई है जैसे कि 5 बदाम, 1 चम्मच खसखस, एक चम्मच काली तिल आपने इनका मिक्सचर मिक्स कर देना है |
  • यह हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है, हड्डियों को मजबूत करता है, दिमाग को एक्टिव करता है, दिमाग को तेज करता है |
  • जिनको भी साइटिका की प्रॉब्लम है या नस दबती है उनको इसका सेवन अवश्य करना चाहिए |
  • अगर आप इसका सेवन दूध के साथ कर रहे हैं यानी कि अगर आप दूसरा तरीका फॉलो करते हैं तो आपको रात को दूध पीना है |
  • यानी बादाम और तिल वाला दूध आपने रात को पीना है और सोने से आपने आधा घंटा पहले इसका सेवन करना है |
  • खाना खाने के बाद 1 घंटे का गैप होना चाहिए |

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |


मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye