Natural Foods to Boost Immunity

Immune System Strong
Immune System Strong

Natural Foods to Boost Immunity : इम्यून सिस्टम को हम कैसे बढ़ा सकते है, इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से कोई भी बीमारी हमे लग जाती है। अगर हम इसे मजबूत बना सके तो बहुत सी बीमारियों से हम बच सकते है, इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की हम अपने इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत बना सकते है|

बहुत से लोगो को यह परेशानी होती है की वह बहुत जल्दी बीमारी की चपेट में आ जाते है इससे बचने के लिए हमें इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करना होगा|

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |

इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें

Natural Foods to Boost Immunity : क्या खाएं:-

प्रोटीन:-

  • संतुलित आहार यह निश्चित कर देता है की अस्थि मज्जा में, जहां श्वेत रक्त कोशिकाएं या व्हाइट ब्लड सेल्स बनती है, वहां पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पहुंचे|
  • तो इम्युनिटी बढ़ाने की शुरुआत पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाने से कीजिए|
  • यह व्हाइट सेल्स को बढ़ाने वाला अहम तत्व है अंडे दूध शाक सब्जियों से प्रोटीन पा सकते है|

दही:-

  • दही हमारे इम्यून सिस्टम के लिए किसी वरदान की तरह है|
  • इसमें बहुत चमत्कारी गुण होते है जिससे न केवल आप फिट रहते है बल्कि दही कई गंभीर रोगो से भी बचाता है|
  • दही में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले बैक्टीरिया होते है ये बैक्टीरिया आपको रोगो से लड़ने में मदद करते है|
  • दही का नियमित रूप से सेवन अस्थमा और एलर्जी के खतरे से बचाता है|

विटामिन सी:-

  • विटामिन सी श्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ाती है और सेल्स को चुस्त -दरुस्त करती है|
  • यह एक एंटी ऑक्सीडेंट है यानि मौजूद रक्त कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाती है|
  • आप संतरे, जामुन और खटे फलों में विटामिन सी पा सकते है|

दालचीनी:-

  • दालचीनी का सेवन मधुमेह को नियंत्रित करता है और इम्युनिटी को भी बढ़ाती है|
  • कैंसर के बचाव के लिए भी दालचीनी कारगर सिद्ध होती है|
  • आधा चमच दालचीनी आप दूध में उबालकर पि सकते है इससे शुगर नियंत्रित रहता है|

लहसुन:-

  • लहसुन काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट बनाकर हमारे इम्यून सिस्टम को बीमारियों से बचाता है|
  • इसमें एलिलिन नामक ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर को इनफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देता है|
  • यह कैंसर संक्रमण और सर्दी -जुखाम की रोकथाम करता है|
  • लहसुन का सेवन जेनिटिक बीमारियों से भी बचाता है|
  • हमें रोज सुबह एक कल्ली लहसुन की खानी चाहिए|
  • जिनका बीपी लौ रहता है वो लहसुन नहीं खाएं इससे उनको घबराहट हो सकती है|
  • जिनको हाई बीपी है उनके लिए यह वरदान है|
  • जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है वो भी लहसुन जरूर खाएं|

पालक:-

  • पालक हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करती है|
  • फाइबर से भरपूर पालक में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है|
  • इसमें मौजूद फाइबर,आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन C शरीर को हर तरह से सवस्थ बनाये रखते है|
  • उबली पालक का सेवन करने से पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है|
  • इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है|
  • आप रोज पालक खाकर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकते है|

ब्रोकली:-

  • यह सब्जी की दुकान पर आसानी से मिल जाने वाली सब्जी है और यह इम्युनिटी सिस्टम को भी बढ़ाती है|
  • इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जो शरीर में होने वाले नुकसान से रक्षा करते है|
  • इसमें विटामिन A और सC के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है|
  • थोड़े से पनीर के साथ स्टीमबड ब्रोकली मिलाकर स्वादिष्ट सेलेड तैयार किया जा सकता है, जिसके सेवन से शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और केल्सियम मिल जाता है|

प्याज:-

  • लहसुन की तरह प्याज में भी एलिलिन नामक मिश्रण होता है| जो संक्रमण और कैंसर किसी भी प्रकार की एलर्जी से दूर रखता है|

अनार:-

  • अनार खून के प्रवाह को बढ़ाता है और शरीर को डेटॉक्स करता है|
  • इसमें विटामिन C भरपूर होता है एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर अनार न केवल इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है बल्कि कई प्रकार के रोगो से लड़ने में मदद करता है|

बादाम:-

  • रोज रात को पांच से छह बादाम पानी में भिगोकर रख दे|
  • सुबह छिलका उतर इन्हे खा ले|

तुलसी:-

  • तुलसी की चाय या फिर पानी में उबालकर या रोज सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्ष्मता बढ़ाने में फायदेमंद है|

सुबह की गुनगुनी धुप:-

  • यह सूर्य संक्रमण और वायरस से लड़ने का का सबसे शक्तिशाली स्त्रोत है, साथ ही यह हमारे शरीर को विटामिन D से और रोगो से लड़ने की शक्ति भी देता है|
  • सुबह छह से सात बजे के बीच की धूप में व्यायाम करे यह आपको बहुत सी समस्याओं से बचाता है|

मशरूम:-

  • शरीर की रोग -प्रतिरोधक क्षमता की मजबूती के लिए मशरूम का सेवन किया जाता है|
  • यह श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रीय करने में सहायक होता है|
  • इसमें सेलिनियम नामक मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व, विटामिन B, रिबोफ्लेबिन और नाइसिन नामक तत्व पाए जाते है|
  • इसके कारण मशरूम में एंटी वाइरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ट्यूमर तत्व पाए जाते है|
  • प्रतिदिन 30 ग्राम मशरूम का सेवन किया जाये तो इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है|

ये थी जानकारी इम्युनिटी सिस्टम को कैसे मजबूत बनाएं|

अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |

मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |

दिव्या शर्मा

Benefits & loss of Dalchini
Leg Pain Relief
Health Benefits Of Carrot juice
Leg, Feet & Muscle Pain relief treatment, back pain, shoulder
Gout,Uric Acid Treatment


About admin 534 Articles
Hello Friends, My name is Divya Sharma. Welcome to my blogging site. I have created this site specially for those who are very conscious about their health, fitness and looks. I post information regarding good health, increase looks. Our goal is to spread information of how to remain healthy and look beautiful always. For any queries, please write your comments. Our team will answer you queries. Stay Healthy, Always Be Happy Thanks for your time Good Bye