
Increase Immunity : कोई भी वायरस या फिर फ्लु हमारे शरीर में ज्यादातर टिक ही ना सके इसके लिए हम अपनी इम्यूनिटी को कैसे मजबूत कर सकते हैं | हम अपनी इम्यूनिटी को दो तरीकों से बढ़ा सकते हैं | इस पोस्ट में जानेंगे कैसे 10 मिनट में तैयार कर सकेंगे वह चीज जो इम्यूनिटी को बढ़ाती है | उसे कितनी मात्रा में लेना है और कब लेना है | ताकि वह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ा सके | साथ में इस पोस्ट में जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जो कि हमारी इम्यूनिटी को बहुत तेजी से घटा देती है | हम वायरस के कारण बीमार क्यों होते हैं | कुछ लोग ऐसे जो वायरस के कारण बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं | कुछ लोग ऐसे हैं जो वायरस के कारण बहुत लेट बीमार या नहीं होते | इन सभी सवालों के जवाब इस पोस्ट में जरूर मिलेंगे |
इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |
इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें
हमारे शरीर पर हर समय बैक्टीरिया या वायरस आक्रमण करते रहते हैं | आप जानते हैं इन बैक्टीरिया से होने वाली 30% बीमारियों का आधुनिक मेडिकल विज्ञान में इलाज ढूंढा जा चुका है या फिर यह कह सकते हैं 70% बीमारियों से हमारा शरीर खुद लड़ता है | वायरस कुछ लोगों को ज्यादा प्रभावित करते हैं, तो कुछ लोगों को बहुत कम प्रभावित करते हैं | ऐसा इसलिए कुछ लोगों में WBC यानी वाइट ब्लड सेल्स बहुत मजबूत होते हैं जानते हैं WBC क्या होते हैं –
हमारे ब्लड में तीन तरह के सेल्स होते हैं –
1. WBC ( वाइट ब्लड सेल्स )
2. RBC ( रेड ब्लड सेल्स )
3. प्लेटलेट्स
WBC का काम बाहर से आने वाले बैक्टीरिया व virus को खत्म करना है इसलिए इसे हमारे शरीर का सिपाही भी कहा जाता है | तो सीधी सी बात है कि हमारे शरीर में WBC जितना मजबूत होगा हमारी इम्यूनिटी पावर भी उतनी ही मजबूत होगा | तो अब जानते है काढ़े के द्वारा हमारी इम्यूनिटी पावर को कैसे बढ़ा सकते हैं, काढ़े को बनाने से पहले एक्यूप्रेशर पॉइंट के बारे में जानते हैं –
Increase Immunity : एक्यूप्रेशर पॉइंट :-
- आपको नीचे फोटो में इंडेक्स अंगुली पर लाल बिंदु दिखाया जा रहा है वहां आपने दबाना है |
- वैसे तो हमारे अंगुली के ऊपर वाले टिप्स में साइनस के पॉइंट होते हैं |

Increase Immunity : क्या करें –
- सुबह शाम जब मौसम ठंडा हो जाता है तब आपने गुनगुना पानी ही पीना है |
- ठंडा पानी, ठंडी चीजें, फ्रिज में रखी चीजें आपने बिल्कुल नहीं खानी |
इम्यूनिटी कमजोर किन लोगों का होता है :-
अधिक नींद –
- जो लोग बहुत कम सोते हैं, 4 या 5 घंटे की नींद ही लेते हैं उनका इम्यूनिटी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है |
- इसलिए आप कम से कम 7 या 8 घंटे की नींद जरूर लीजिए |
चीनी –
- जो लोग चीनी का सेवन ज्यादा करते हैं उनका भी धीरे-धीरे इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता जाता है |
अल्कोहल –
- अल्कोहल लेने से ना केवल लीवर और आंतों को नुकसान होता है बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर होता है |
तंबाकू –
- जो लोग सिगरेट या तंबाकू का ज्यादा सेवन करते हैं, उनके गुर्दे ही खराब नहीं होते बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर पड़ जाता है |
जंक फूड –
- जंक फूड खाने से भी इम्यूनिटी कमजोर होता है |
पानी –
- जो लोग पानी कम पीते हैं उनका शरीर हाइड्रेट नहीं हो पाता जिसके कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है |
व्यायाम –
- जो लोग व्यायाम बिल्कुल नहीं करते उनको ना केवल दिल की बीमारी, हड्डियां कमजोर होती है बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर पड़ जाता है |
नमक –
- ज्यादा नमक लेने वाले लोगों को ना केवल हाई बीपी की समस्या, यूरिक एसिड की समस्या होती है बल्कि इम्यूनिटी भी तेजी से गिर जाता है |
Increase Immunity : काढ़ा कैसे बनाएं –
आपने कुछ सामग्री लेनी है अश्वगंधा, तुलसी, अदरक, काली मिर्च, हल्दी, गिलोय |
अश्वगंधा –
- अश्वगंधा एक ऐसा तत्व है जो लोगों में ऊंचाई बढ़ाने, मसल बनाने के लिए सेवन करते हुए सुना होगा |
- अश्वगंधा एक औषधि के रूप में इम्यूनिटी को बढ़ाता है |
तुलसी –
- तुलसी खांसी, जुखाम में बहुत फायदेमंद है लेकिन वायरस से होने वाली जितनी भी बीमारी है उन से हमारे शरीर को बचाकर रखती है हमारे शरीर में WBC को बढ़ाती है |
अदरक –
- WBC को बढ़ाने का अदरक एक मुख्य साधन है |
- अदरक में एंटी प्रॉपर्टी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी पावर को बढ़ाते हैं |
- अदरक खून को पतला करती है और बुरे कोलेस्ट्रोल को शरीर से बाहर करती है |
काली मिर्च –
- काली मिर्च खांसी, जुकाम को ठीक करने में इस्तेमाल करते हैं |
- क्या आपको पता है काली मिर्च इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाती है |
- अगर आप दो से तीन काली मिर्च मुंह में रखते हैं तो भी इम्यूनिटी बढ़ती है |
हल्दी –
- हल्दी एंटी बैक्टीरिया वायरल प्रॉपर्टी से भरी हुए हैं |
- हल्दी के अंदर लिपोपोलिक कंपाउंड होता है जो कि इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है |
- एक बात का ध्यान रखें पकी हुई हल्दी इम्यूनिटी को नहीं बढ़ाती |
गिलोय –
- गिलोय हमारे प्लेटलेट्स को बढ़ाती है अगर हमें मलेरिया बुखार हो चुकी है तो गिलोय खाने से हमारी इम्यूनिटी पावर बढ़ जाएगी |
- लेकिन अगर हम पूरे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आपने 2 से से 3 इंच गिलोय का टुकड़ा लेना है उसे तीन घंटे के लिए भिगो कर रख लेना है |
- आपने 1/4 चम्मच अश्वगंधा, 2 से 3 पत्ते तुलसी, 1/4 चम्मच अदरक, 4 से 5 काली मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी का पाउडर, 2 से 3 इंच गिलोय के टुकड़े का पानी आदि सामग्री लेनी है |
- 250 ML पानी लेना है उसे हल्का गर्म कर लेना है
- इसमें काली मिर्च तुलसी अश्वगंधा गिलोय का पानी आधा कप लेना है
- 250 ML पानी में डालकर पानी को उबाल लें |
- आपने हल्दी नहीं डालनी क्योंकि हल्दी को उबालने से इसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाएंगे |
- इस पानी को 3 से 4 मिनट उबालकर हल्का सा ठंडा करके उसमें हल्दी को मिक्स कर दें यह एक काढ़ा तैयार हो गया |
काढ़ा कब पिए :-
- इस काढ़े को रात को सोते समय पिए |
- यह इम्यूनिटी बढ़ाने का बहुत अच्छा सोरस है |
- अगर आप इसे पीते हैं तो 6 महीने तक तो बीमार होंगे नहीं |
क्या काढ़े को रोजाना लेना है :-
- आपने इस काढ़े को रोजाना नहीं लेना |
- आपने इसे सप्ताह में 2 बार ही लेना है |
Increase Immunity : सावधानियां :-
- खट्टी चीजों का सेवन ज्यादा करें |
- अपने हाथों को साफ रखें |
ये थी जानकारी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने की |
अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |
मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |
दिव्या शर्मा
Our Other Posts
Treatment For Uric Acid
Treatment For Varicose Veins
Home remedies for knee pain
How to Increase Good cholesterol, foods to lower Cholesterol
Treatment for Thyroid