
दोस्तों अगर आपको वात रोग (Arthritis) से कोई भी समस्या है और शरीर में कैल्शियम की कमी हो चुकी है यानी इन दोनों समस्याओं के कारण आपकी हड्डियों में, मांसपेशियों में ऐंठन आ चुकी है | जोड़ों में दर्द होता है, घुटनों की हड्डी में या घुटनों के लिगामेंट्स में दर्द रहता है | इन सभी समस्याओं का लगातार रहने के कारण आपको अर्थराइटिस की समस्या हो चुकी है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद है | इस पोस्ट में हम जानेंगे हमारे शरीर में वात क्यों बढ़ती है | इसे हम कैसे पहचान सकते हैं और इसका प्राकृतिक इलाज कैसे करें |
इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक बात बताना जरूरी है कि यह पोस्ट नीचे दी गईं वीडियो का लिखित रूप है | जो जानकारी इस वीडियो में दी गईं है वही जानकारी इस पोस्ट में भी दी गईं है |
इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें
शरीर में वात बढ़ने का कारण :-
1. जो भी हम खाना खाते हैं वह अच्छे से पचता नहीं है यानी कि वह हमारे पेट में सड़ जाता है वह सड़ा हुआ खाना हमारे शरीर में वात रोग पैदा करता है |
2. खाना खाते समय बीच में ठंडा पानी पी लेते हैं या कोल्डड्रिंक पी लेते हैं जिसके कारण खाना पच नहीं पाता और शरीर में वात रोग पैदा हो जाता है |
(और पढ़ें – कैल्शियम की कमी को पूरा करने का घरेलू इलाज)
3. जो इंसान खड़े होकर पानी पीते हैं तो भविष्य में उनके जोड़ों में दर्द होना स्वभाविक है | बुजुर्गों का कहना है पानी को हमेशा बैठकर ही पीना है नहीं तो घुटनों में दर्द हो जाएगा
4. कुछ लोग ऐसे हैं जो बिल्कुल भी एक्सरसाइज, व्यायाम, योगा नहीं करते जिसके कारण शरीर के टॉक्सिंस शरीर से बाहर नहीं हो पाते शरीर में इकट्ठा होकर रहने लग जाते हैं | जिसके कारण वात रोग पैदा हो जाता है |
(और पढ़ें – सूखे नारियल के फायदे)
शरीर में वात रोग के लक्षण :-
1. वात रोग बढ़ने से पूरे शरीर में दर्द रहना शुरू हो जाता है जैसे ही शरीर में वायु बढ़ती है और वह हमारे पूरे शरीर में घूमती है तो पूरे शरीर में दर्द देने लग जाता है
2. यह केवल हड्डियों का दर्द ही नहीं बल्कि मांसपेशियों में भी दर्द होता है |
3. घुटनों में दर्द होता है |
4. जोड़ों में दर्द होने लगता है |
5. त्वचा सुखी-सुखी रहने लगती है |
6. पेट फुला-फुला रहने लग जाता है |
वात रोग का इलाज – Treatment of Arthritis
हम आपको जो इलाज बताएंगे वह आयुर्वेद की किताब अष्टांग हृदय में बताया गया है | जो कि आज से हजारों साल पहले वाग्भट ऋषि ने लिखी थी | इस नुस्खे में तीन चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है | जिनका सेवन आपने सुबह खाली पेट करना है तो चलिए जानते हैं इस नुस्खे को कैसे तैयार करना है |
(और पढ़ें – बादाम खाने के फायदे)
हल्दी – turmeric

हल्दी के फायदों के बारे में सब लोग जानते हैं हल्दी के अंदर अच्छी मात्रा में करक्यूमिन होता है जो हमारे जोड़ों में से वायु को दूर करता है अगर जोड़ों के अंदर सूजन आ चुकी है उसको भी दूर करने का काम करती है इसके अलावा हल्दी के अंदर एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कि हमें हार्टअटैक से बचा कर रखते हैं शरीर से बुरे कोलेस्ट्रोल को बार करती है |
(और पढ़ें – घुटनों के दर्द का उपचार)
काली मिर्च – Black pepper

काली मिर्च हमारी नसों की ब्लॉकेज को खोलने के लिए काफी फायदेमंद है और यह हमारे शरीर से वायु रोग को भी बाहर करती है |
(और पढ़ें – सौंफ वाले दूध को पीने के फायदे)
देसी घी –

देसी घी के फायदे तो आप सब जानते ही हैं हमने यहां पर गाय का देसी घी लेना है ध्यान रहे यह बिल्कुल शुद्ध गाय का घी होना चाहिए |
(और पढ़ें – विटामिन D की कमी को पूरा कैसे करें)
नुस्खे को कैसे तैयार करें –
आपने उबलता हुआ एक गिलास पानी लेना है | उसके बाद 1/4 चम्मच हल्दी ले लीजिए यानी कि चम्मच का चौथा हिस्सा | 1/4 चम्मच ही आपने देसी घी लेना है | 1/4 चम्मच से कालीमिर्च लेनी है | इन तीनों को आपस में मिक्स कर लीजिए और इस गरम गरम पानी के अंदर डाल दीजिए | सुबह उठते ही बासी मुंह इसे पी लीजिए | ऐसा करने से शरीर में जितनी बनने वाली वायु है वह बाहर हो जाएगी |
वात रोग बढ़ने से हड्डियां कमजोर हो रही है, घुटने दर्द कर रहे हैं, घुटनों के लिगामेंट्स में दर्द होता है, मांसपेशियों में ऐंठन आ चुकी है यह सब समस्याएं इसका सेवन करोगे तो दूर हो जाएगी | वात रोग बढ़ने के कारण शरीर में अकड़न बनी रहती है तो इस नुस्खे का सेवन जरूर कीजिए | इस नुस्खे की सबसे बड़ी खास बात यह है आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं आप इसका सेवन भी बड़े आराम से कर सकते हैं |
(और पढ़ें – अखरोट खाने के फायदे)
ये थी जानकारी अर्थराइटिस का घरेलू इलाज (Home remedies for Arthritis) के बारे में |
अगर आप को ये Post अच्छी लगी तो Comment कर के जरूर बताएं और अपने Friends के साथ जरूर शेयर कीजिएगा अगर अभी तक आप ने मेरी Website www.myfitnessbeauty.com को Subscribe नहीं किया है तो Subscribe कर लीजिए तांकि मेरे आने वाले Post के Notification और उसके Updates आप को मिलते रहें |
मिलते है Next Post में तब तक के लिए Good Bye |
इस Post की वीडियो को देखने के लिए नीचे Play बटन पर Click करें
इस Post की वीडियो को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
नीचे दिए गए सभी कारणों से इस पोस्ट को पढ़ा जा सकता है :-
Home remedies for Arthritis
jodo me dard
calcium ki kami kaise dur kare
calcium ki kami se kya hota
ajwan ke fayde
jirre ke fayde
sounf ke fayde
calcium ki kami kase dur kare
ghutno ke aati hai awaj
haddiyo ki kamjori
make bone strong
treatment of vaat rog
knee pain treatment
ghutnokadard
वात रोग की सारी समस्याए जड़ से ख़त्म
दिव्या शर्मा